जिलाधिकारी राजा गणपति आर का औचक निरीक्षण, तीमारदार बनकर पहुंचे जिला अस्पताल 

सिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी राजा गणपति आर का औचक निरीक्षण, तीमारदार बनकर पहुंचे जिला अस्पताल 

 

ब्यूरो रिपोर्ट- फिरोज अहमद सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश 

 

सिद्धार्थनगर- बहुत ही कम समय में अपनी अलग पहचान बनाने वाले ईमानदार एवम् होनहार तथा गरीबों के मसीहा वर्तमान जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने बीते मंगलवार रात जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए 14 जनवरी की रात 8 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस बार उन्होंने तीमारदार बनकर अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं की हकीकत को करीब से देखा। उनकी इस कार्रवाई से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि इमरजेंसी वार्ड में कुछ स्टाफ अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। साथ ही मरीजों को मिलने वाली सेवाओं में कई खामियां नजर आईं। मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली।जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने स्पष्ट कहा कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इमरजेंसी सेवाओं को 24 घण्टे सक्रिय रखा जाए और मरीजों को समय पर इलाज मिले।

इस औचक निरीक्षण ने जिले की जनता में एक नई उम्मीद जगाई है। लोग जिलाधिकारी के इस कदम को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक सकारात्मक प्रयास मान रहे हैं।जिलाधिकारी का यह निरीक्षण न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि प्रशासनिक अधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर हैं। उम्मीद है कि इस कार्रवाई से अस्पताल में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।