जगदम्बिका पाल चौथी बार जीत कर बने डुमरियागंज के सांसद
ब्यूरो रिपोर्ट- फिरोज अहमद सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश
सिद्धार्थनगर- लोकसभा चुनाव 2024 में डुमरियागंज सीट से चौथी बार सांसद बने। लोकसभा चुनाव 2024 में डुमरियागंज सीट से भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल ने हैट्रिक जीत दर्ज कर इतिहास बना दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में पाल ने अपने निकटतम प्रत्याशी पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ़ कुशल तिवारी को भरी मतों से हराया। आपको बता दें कि विकास कार्यों, कम आमदनी, बढती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर पूरे देश में भाजपा के खिलाफ रोश व्याप्त देखा जा रहा था। बावजूद इसके डुमरियागंज लोकसभा सीट से जगदम्बिका पाल ने हैट्रिक मार कर इतिहास बना दिया। हैट्रिक जीत पर भाजपा सांसद ने विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैय्या पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव, डा0 चन्द्रेश उपाध्याय, भाजपा नेत्री साधना चौधरी, राजू शाही, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि शोहरतगढ़़ रवि अग्रवाल, चेयरमैन बढ़नी अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, चेयरमैन इटवा विकास जायसवाल, चेयरमैन बिस्कोहर, चेयरमैन प्रतिनिधि उसका नगर हेमन्त जायसवाल, सिद्धार्थ पाठक, प्रदेश सचिव शिक्षक मंच, अपना दल (एस) अनिल कुमार चौधरी सहित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी ख़ुशी व्याप्त है।