विधायक विनय वर्मा ने बस्ती मंडलायुक्त को लिखा पत्र
ब्यूरो रिपोर्ट- फिरोज अहमद सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश
सिद्धार्थनगर- शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बस्ती मंडलायुक्त को पत्र लिखकर अधिकारियों पर जानकारी न देने का आरोप लगाया है।उन्होंने चेतावनी दिया है कि अगर अधिकारियों ने अपनी आदत में सुधार नहीं लाये तो मजबूरन जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए वह सम्बन्धित अधिकारियों के कार्यालय का घेराव करेंगे।
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बस्ती मंडलायुक्त को पत्र लिखकर अधिकारियों पर विकास कार्यों से सम्बन्धित जानकारी न देने का आरोप लगाया है। जिससे वह जनता को सरकारी योजनाओं विकास प्रगति के बारे में नहीं बता पाते। उन्होंने मंडलायुक्त से मांग किया कि सभी अधिकारियों को चेतावनी दी जाये कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र के विकास कार्यों को समय से पूरी जानकारी पत्र या मौखिक रूप से मिलकर उन्हें बताये।
उन्होंने चेतावनी दिया है कि अगर अधिकारियों ने अपनी आदत में सुधार नहीं किया तो मजबूरन जनता की समस्यायों के निराकरण के लिए वह सम्बन्धित अधिकारियों के कार्यालय का घेराव करेंगे। जिससे जिला प्रशासन की छवि धूमिल होगी।