बढ़नी की खिलाड़ी रिया श्रीवास्तव का पूर्वोत्तर रेलवे में चयन 

सिद्धार्थनगर

बढ़नी की खिलाड़ी रिया श्रीवास्तव का पूर्वोत्तर रेलवे में चयन 

 

ब्यूरो रिपोर्ट- फिरोज अहमद, सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश 

 

सिद्धार्थनगर- बढ़नी की तेज तर्रार लाडली बेटी वालीबाल गर्ल नाम से मशहूर रिया श्रीवास्तव बढ़नी के सिद्धार्थनगर जिले के नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर 3 लोहिया नगर निवासी स्व अनिल श्रीवास्तव की पुत्री है जिसका चयन खेल कोटा से पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में हुआ है। रिया के इस चयन से परिवार के सदस्यों समेत खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दिया।

उत्तर प्रदेश वालीबॉल संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवम् जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम के अनुसार कुमारी रिया श्रीवास्तव शुरूआती समय में जागृति स्पोर्टिंग क्लब बढ़नी में कोच शम्भू गुप्ता के प्रशिक्षण में खेल की बारीकियां सीखीं। चयन पर जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम, जिला वालीबॉल संघ के अध्यक्ष कमालुद्दीन सहित, देवेन्द्र पाण्डेय, निजाम अहमद, जिला एथलीट संघ के सचिव सोनू गुप्ता, रत्नेश सिंह,विजय वर्मा, शशांक सिंह,अजय प्रताप गुप्ता,विनय शर्मा,सगीर अहमद, शम्भू नाथ गुप्ता, जुग्गी राम राही, अब्दुल हलीम, खलकुल्ला खान ने बधाई दी।