गंदगी से परेशान हरनही के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

गोरखपुर

ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी

सड़क के किनारे बनी नालिया दोनों तरफ से बंद होने के कारण घरों में घुसा पानी

हरनही। खजनी ब्लाक के हरनहीं गांव में सड़क के किनारे बनी नालियां निकासी ना होने के कारण लोगों के घरों में बरसात की पानी घरों में घुस गए जिसके कारण लोगों को दिक्कतें होने लगी। कोई भी अधिकारी सुध नहीं ले रहा है। नालियां भठी होने के हरनहीं के लोग गंदगी से परेशान हैं। बदबू के कारण आसपास के लोगों का जीना भी दूभर हो गया है। वही गांव के लोगों मैं संक्रमण बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने समस्या से ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारियों को कई बार अवगत करा दिया है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा यदि नाली व सफाई व्यवस्था नही सुधरी तो प्रदर्शन किया जाएगा।
हरनही गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर बनी नालियां गंदगी के कारण भठ गई थी बरसात होने से नालियां उफना कर लोगों के घरों में घुस गई। जिससे घरों में कूड़ा करकट से दुर्गंध उठने लगता है।
ग्रामीण विजय जायसवाल कन्हैया जयसवाल, दयाशंकर जयसवाल, नंदलाल जायसवाल, रमेश, लालचंद्र, रमेश, पवन, सचिन, रामकिशोर, सुरेंद्र साहनी, शिवसागर साहनी, सरजू साहनी, विवेक, मुनीम, संजय, रामअचल का कहना है की ग्राम सभा में नाली निकासी व कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने से लोग काफी परेशान है।
अगर नाली की निकासी की व्यवस्था होती आज हम लोगों के घरों में पानी नहीं घुसता वही सफाई कर्मी द्वारा नियमित सफाई की जाती तो लोगों को परेशानी नहीं होती इस संबंध में ग्राम प्रधान ऋषिकेश साहनी का कहना है नाली निकासी व कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था ना होने से दिक्कतें आ रही है इसके लिए हम काफी परेशान हैं हमारे द्वारा ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है जल्दी ही समस्या का समाधान कराया जाएग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *