जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में हुई संचालन

गोरखपुर

संवाददाता-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर

गोरखपुर| जिला महासचिव अखिलेश यादव ने किया निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं कि अधिक से अधिक भागीदारी कर आमजन की मदद करने में सभी साथी जुटे रहे साथ ही प्रत्येक बूथों पर बी एल ए नियुक्त कर अधिक से अधिक मतदाताओं का नाम बढवाने में सभी साथी जुट जायें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में निकली खेत-खलिहान, रोजगार, कुटीर उद्योग, आरक्षण पर भाजपा सरकार के दमन को उजागर करने के लिए ‘किसान नौजवान पटेल यात्रा’ 12-13 सितम्बर को गोरखपुर पहुचेगी जिसका जोरदार स्वागत किया जायेगा सभी साथी तैयार रहें।जनपद में नदियां उफान पर हैं। बाढ़ की विभीषिका में फंसे लोग जान-माल की गुहार लगा रहे हैं। तटबंध टूट रहे हैं, सड़क-सम्पर्क मार्ग तेज लहरों के बहाव में ध्वस्त हो रहे हैं, हर ओर तबाही है। बेबस पशु चारा-पानी को तरस रहे हें। बीमारियां फैल रही हैं। भाजपा सरकार को इधर देखने की फुर्सत नहीं है, वह आए दिन अपनी विज्ञापनी प्रचार उत्सवों के आयोजन में व्यस्त है। जनपद गोरखपुर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। छह प्रमुख नदियां यहां उफान पर हैं। कई बांध टूट गया है। गोरखपुर-वाराणसी, सोनौली, गोरखपुर-लखनऊ जोड़ने वाली सड़कों पर यातायात बाधित है। कई तटबंध टूट फूट गए हैं बाढ़ ने ऐसा कहर मचाया है कि लोग अपने घर-गांव छोड़कर भाग रहे हैं। उन्हें जान बचाना मुश्किल हो रहा है। सैकड़ों गांवों में लोगों के घरों में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सैकड़ों हेक्टेयर फसल नदियों के जल प्रवाह में डूब गई है।बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोग घर की छतों पर या किसी ऊंचे स्थान पर शरण लिए हुए हैं। लोग नावों से ही इधर-उधर जा पा रहे हैं। सबसे बुरी दशा मवेशियों की है। उनकी देखभाल कौन करे जब लोगों का ही कहीं ठिकाना नहीं है। औरतों-बच्चों तथा बूढ़ों को ज्यादा ही परेशानियां उठानी पड़ रही है। जनता बाढ़ के प्रकोप से त्राहि-त्राहि कर रही है। भाजपा सरकार ने बाढ़ के हालात पर कोई गम्भीरता नहीं दिखाई है। राहत कार्य अभी तक नहीं चल रहे हैं। बाढ़गस्त इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की सुचारू व्यवस्था नहीं है। ज्वर और दूसरी बीमारियां भी फैल रही है जिनके इलाज के लिए कोई चिकित्सीय मदद नहीं मिल रही है। सब कुछ भगवान भरोसे है। ठीक उसी तरह जैसे कोरोना पीड़ितों की भाजपा ने कोई सुध नहीं ली थी। भाजपा सरकार पूर्णतया संवेदनशून्य है। जनता ने इसलिए तय कर लिया है कि सन् 2022 में अब वह भाजपा की किसी चाल में न फंसकर सपा को ही विजयी बनाएंगे।निवर्तमान जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी अखिलेश यादव डॉ मोहसिन खान अवधेश यादव अमरेंद्र निषाद रुपावती बेलदार मिर्जा कदीर बेग जयप्रकाश यादव रामलखन पासवान संजय पहलवान मनोज यादव हाजी शकील अंसारी रामजतन यादव राघवेंद्र तिवारी राजू सत्येंद्र नाथ गुप्ता मैंना भाई संजय यादव संजय सिंह सैंथवार बिंदा देवी राहुल यादव सुमन पासवान दयाशंकर निषाद रणजीत पासवान रामअवतार विश्वकर्मा धनपत यादव वीरेंद्र सिंह सैंथवार अनूप यादव ईश्वर राहुल गुप्ता शब्बीर कुरेशी शिव शंकर गौड़ एहतेशाम खान प्रदीप यादव अमर पासवान खरभान यादव सिराजुद्दीन रहमानी अशोक चौहान अनवार आलम कमल किशोर यादव नरसिंह यादव जनार्दन सिंह गिरिजेश यादव बाबूराम यादव नीलम पांडे राजदेव यादव स्वतंत्र सिंह यादव पुजारी यादव सोहराब खान सुनील आजाद राम अजोर मौर्य नावेद मलिक सुधीर यादव मजनू भाई विक्की निषाद सुधीर यादव रामनारायण यादव रवींद्र यादव महेंद्र यादव संजय पासवान राम सिंह यादव बीएल साहनी संतोष यादव रामा यादव राजेश सिंह सैथवार भोला घोसी विनोद राजभर फयानाथ यादव दिनेश निषाद रामप्रीत मौर्य शेषनाथ बेलदार अकरम खान आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *