सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ादान और मलिन बस्ती में हैंडपंप स्थापना के साथ सम्पन्न हुआ बंधन सप्ताह

गोरखपुर

संवाददाता- बी.पी. मिश्र, गोरखपुर
गोरखपुर| जेसीआई गोरखपुर स्वराज के तत्वावधान में चल रहे बंधन सप्ताह के छठवें दिन के कार्यक्रमों में बारे में पीआर हेड डा. प्रियंका नितिन वर्मा ने बताया कि अपर जिलाधिकारी राजेश सिंह के कर कमलों शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा दान लगाया गया साथ ही लालडिग्गी स्थित मलिन बस्ती में इंडिया मार्का हैंडपंप की स्थापना की गई। मलिन बस्ती वासियों को वस्त्र भी वितरित किया गया। साथ ही साथ अध्यक्ष वसुंधरा सिंह के नेतृत्व में कौड़ीराम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को भोजन के पैकेट भी वांटे गये। सभी कार्यक्रमों में मुख्य रूप से अध्यक्ष वसुंधरा सिंह, पी आर हेड डॉ प्रियंका नितिन वर्मा, सचिव जेसी सिल्की अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई, कार्यक्रम का संचालन जेसी दिशा ने किया और कोषाध्यक्ष अनुराधा जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *