ऑपरेशन हंट के तहत गोला पुलिस बांछितअभियुक्त को किया गिरफ्तार

गोरखपुर

ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी, गोरखपुर

 

गोलाबाजार, गोरखपुर 28 सितंबर।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के कुशल निर्देशन  व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला, अंजनी कुमार पाण्डेय के निकट मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मय हमराहियान व स्वाट टीम प्रभारी सादिक परवेज मय हमराह कर्मचारियो के संयुक्त रूप से किए गये प्रयास, मुखबीर खास की सूचना पर गोला थानाक्षेत्र के चीनी मिल के पास उरूवा जाने वाले सड़क मार्ग पर पंजीकृत मु0अ0स0 255/2021 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित चल रहे 25000/- रूपया इनामीया अभियुक्त राहुल कुमार यादव पुत्र रामतिलक यादव निवासी ग्राम हेमचौरा थाना उरूवा बाजार जनपद गोरखपुर उम्र करीब 32 वर्ष को एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ मंगलवार को सुबह समय करीब 06.10 बजे गिरफ्तार किया गया । और उसके बिरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 376/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।।

गिरफ्तारी करने वालो में प्रमुख रूप से  प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार उ0नि0 राकेश सिंह

आरक्षी उपेन्द्र यादव आशुतोष यादव  ऋषिकेश यादव व स्वाट टीम से उ0नि0 सादिक परवेज  हे0का0 शशिकान्त राय    कुतुबुद्दीन    धर्मेन्द्र तिवारी

आरक्षी इन्द्रेश कुमार शर्मा गणेश शंकर पाण्डेय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *