ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी, गोरखपुर
गोरखपुर | जनपद गोरखपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने एवं जनपद के गैंगेस्टर एक्ट के वाँछित / इनामिया अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद गोरखपुर के थाना कैम्पियरगंज के गैंगेस्टर एक्ट के वाँछित/ इनामिया अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर व पुलिस अधीक्षक अपराध गोरखपुर के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज गोरखपुर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज सत्य प्रकाश सिंह मय हमराह कर्मचारी गण द्वारा आज दिनांक 29.09.2021 को मुखवीर की सूचना पर गैंगेस्टर एक्ट के वाँछित/ इनामिया अभियुक्त शहजाद अली पुत्र स्व0 मनीष शाई निवासी ग्राम पैठान पट्टी थाना थावे जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त एक शातिर किस्म के अपराधी है । अभियुक्त उपरोक्त द्वारा जनपद गोरखपुर में गो-तस्करी जैसी घटनायें कारित किये है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त गण
शहजाद अली पुत्र स्व0 मनीष उर्फ मनीर शाई निवासी ग्राम पैठान पट्टी थाना थावे जिला गोपालगंज बिहार
अभियोग का विवरण जिसमे गिरफ्तारी हुई का विवरण
1.मु.अ.सं. 218/20/20 धारा 3/5क/8 गोवध नि.अधि. व 11 पशुक्रुरता अधि. थाना कैं.गंज जनपद गोरखपुर
2.मु.अ.सं.001/21 धारा 3(1) यू.पी. गैगेस्टर एक्ट थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
गिरफ्तारी दिनांक/ घटनास्थल व समय
29.09.2021 / भौराबारी नदी पुल के पास / 09.40 बजे
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.प्र.नि. सत्यप्रकाश सिंह थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
2. उनि0 सुरेश यादव थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 हरिनारायण यादव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
4. हे.का. हीरालाल यादव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
5. का0 विपिन वर्मा थाना कैम्पियरंज जनपद गोरखपुर