ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी, गोरखपुर
. भाईचारा और सौहार्द का मिशाल है रामपुर बघौरा का दुर्गा पुजा
गोला बाजार गोरखपुर 13 अक्टूबर।
गोला तहसील क्षेत्र के रामपुर बघौरा में नवरात्रि के पावन पर्व पर चल रहे रामलीला में बीती रात धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। जिसमें परशुराम के रोल में हैदर को देख लोग हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा की मिसाल पेश करने की बात करते दिखाई दे रहे थे।प्राप्त बिबरण के अनुसार चल रहे रामलीला में परशुराम लक्ष्मण संवाद पर हैदर जब पाव पटक कर लक्ष्मण को ललकारते है। तो तालियों की गड़गड़ाहट से पुरा पाण्डाल गुंजायमान हो उठा। लोगों ने बताया कि यहां 26 वर्ष से क्वार के नवरात्रि में मां दुर्गा की मुर्ति स्थापित होती है। और रामलीला का मंचन किया जाता है। जिसमे पुरे गांव का सहयोग और नव युवकों की भागीदारी होती है। इस गांव में हिन्दू-मुस्लिम दोनों धर्म के लोग है। और दोनों धर्म के लोग मिलकर नवरात्रि में सहभागिता करते हैं। इतना ही नहीं हैदर का भाई समसेर रामलीला के भण्डारा का सारा खर्च उठा रहा है। इस अमिट भाई चारे की छाप का क्षेत्र में चर्चा हो रही है.