ब्यूरो रिपोर्ट- प्रेम कुमार शुक्ल,अमेठी
अमेठी | उत्तर प्रदेश श्री शतचंडी महायज्ञ एवं संगीत में श्री राम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन श्रीमत स्वामी परमहंस आश्रम कल्याणपुर विकास क्षेत्र वा थाना जामो जनपद अमेठी में स्वामी श्री राघवेंद्र चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज उत्तराधिकारी महंत श्रीमत स्वामी परमहंस आश्रम कल्याणपुर जामो के नेतृत्व में 6 नवंबर 2021 को भव्य कलश यात्रा निकालकर शुरुआत की गई कथावाचक सुप्रसिद्ध कथा व्यास स्वामी श्री प्रभंजनानंद शरण जी महाराज जोकि श्री राम नगरी अयोध्या धाम से श्रद्धालु भक्तजनों को कथा सुनाते हुए बताया कि रोग दोष पाप नष्ट हो जाते हैं राम कथा सुनने से जीवन जिंदगी का बेड़ा पार हो जाता है और प्राणियों का उद्धार होता है कथा अमृत का रसपान करा रहे हैं और भक्तजन अक्षय पुण्य के भागी बन रहे हैं | इस पावन धरती से श्री श्री 1008 स्वामी हरी चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज व श्री श्री 108 स्वामी राम चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज रहे हैं | इस पावन अवसर को सफल बनाने में दीपक दुबे पंकज हरिकेश मनोज मिश्र आलोक कुलदीप तिवारी व राम जी मोनू सिंह का अतुलनीय सहयोग रहा है |
