धूमधाम से मना महापर्व छठ का त्यौहार

गोरखपुर

ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी, गोरखपुर

बाँसगांव – गोरखपुर। बाँसगांव क्षेत्र में आज कौड़ीराम छठ पर्व के अवसर पर महिलाओं ने पूरे श्रद्धा के साथ सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामना की। महिलाएं गुरुवार को प्रात : कालीन सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत पूर्ण करेंगी। सुबह से ही महिलाओं द्वारा घर पर साफ सफाई कर विभिन्न प्रकार के फलों एवं सब्जियां जो प्रसाद रूप में खरीद कर लाए गए थे उनको साफ सफाई करके दउरा और सुपेली में रखकर छठ्ठ घाट के लिए छठ्ठ मैया के गीत गाते हुए घाटों पर पहुंची एवं अस्ताचलगामी सूर्य का बेदी के किनारे बैठ कर इंतजार की। जैसे ही सूर्य अस्ताचलगामी हुए महिलाओं ने अर्घ्य देकर सूर्य देवता से अपने परिवार के लिए मंगल कामना की। छठ पर्व के बारे में एक कथा प्रचलित है। इस कथा के अनुसार सूर्य देव की दो पत्नियां है भोर की किरण में ऊषा और सायं की किरण में प्रत्यूषा। दोनों पत्नियों की पूजा-अर्चना से भगवान सूर्य देव प्रसन्न रहते हैं और लोक कल्याण करते हैं। यह पर्व वैज्ञानिक, सामाजिक व आर्थिक भावधारा पर आधारित है एवं बाजार को भी समृद्धि प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *