नए थानाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण

महाराष्ट्र

 

ब्यूरो रिपोर्ट- सुनील विष्णु चिलप

ओबरा प्रखंड के खुदवां थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार का गया स्थानांतरण होने के के कारण फेसर थानाध्यक्ष संतोष ठाकुर को खुदवां थानाध्यक्ष बनाया गया। उनके द्वारा बुधवार को थाना में आकर अश्विनी कुमार सिन्हा से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करनी है। पुलिस पब्लिक सद्भावना को कायम रखना है। क्षेत्र में शराबबंदी को कड़ाई के साथ लागू किया जाएगा। पूर्व थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि आठ महीनों का उनका कार्यकाल रहा। यहां की जनता ने काफी सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *