बुनियादी मुद्दों को लेकर आवाम के बीच आया हूॅ-आशीष शुक्ल

अमेठी

अमेठी। कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शुक्ल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन में नामांकन करने के बाद मीडिया से रुबरु हुए। उन्होंने ने कहा कि अमेठी अब पैसे वालों पर नही बोल रहा है। इस तरहे के चरित्र और व्यक्तित्व को जनता पहचान गयी है और धोखे में नही आयेगी। अमेठी की बुनियादी मुद्दों को लेकर आवाम के बीच में आया हूॅ जो बुनियादी सुविधाएं अस्सी के दसक में शुरु की गयी वह अभी पूरी नही हुई और उसे वर्तमान सरकार के आगे नही बढााय और न ही प्रयास किया। अमेठी में अभी उसर जमीन पडी हुई है जिसका सुधार नही हुआ और नाली का निर्माण कार्य भी अभी अधुरा है जलभराव की समस्या से गांव और शहर दोनों ग्रसित हैयही नही किसान और जवान की समस्या को लेकर सरकार सजग नही है जिनकी समस्या केा निदान करने का संकल्प लेता हूॅ अगडा-पिछड़ा और दलित का विश्वास मेरे साथ सदैव रहा है यही नही मुस्लिम भी हमारे साथ रहा है। सबका साथ हमारे साथ सदैव बना रहेगा। इस पर मुझे पूर्ण विश्वास और भरोसा है। पीडित को न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष जारी रहेगा और लोगों की समस्याओं पर मेरी सदैव नजर टिकी रहती है। पीडित का दुख दर्द बाटने के लिए समाज के बीच समर्पित भावना से लगा रहता हूॅ। नामांकन क दौरान काग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, कंांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रामबरन कश्यप, कांग्रेस सेवादल यूथ विग्रड अध्यक्ष अजीत कुमार यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता पाण्डेय कांग्रेस उपाध्यक्ष शत्रुध्न सिंह जिलाउपाध्यक्ष राजीव सिंह तथा पार्टी अनुसांगिक संगठन के पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *