Author: Rv9 News
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नासिक स्थित श्री कालाराम मंदिर में दर्शन और पूजा की
स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में कालाराम मंदिर में आज दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्री राम कुंड पर भी दर्शन और पूजा की। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। नासिक में आज परंपरा और तकनीक का अद्भुत संगम हुआ। प्रधानमंत्री […]
पूर्वोत्तर में आयुष को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन
केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने क्षेत्र में आयुर्वेद, होम्योपैथी को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख पहल की शुरुआत की केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पूर्वोत्तर के प्रथम समर्पित ‘पंचकर्म ब्लॉक’ का उद्घाटन किया केंद्रीय मंत्री ने पूर्वोत्तर में आयुष के लिए प्रथम फार्माकोलॉजी और बायो केमिस्ट्री प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया भारत का […]
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के दौरान जीएसपीसी और जीपीपीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने गांधीनगर में 10 से 12 जनवरी, 2024 को आयोजित तीन दिवसीय वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन 2024 के दौरान गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीएसपीसी) और गुजरात पिपावाव पोर्ट लिमिटेड (जीपीपीएल) के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन का उद्देश्य जीएसपीसी […]
थर्टी मीटर टेलिस्कोप (टीएमटी) की प्रगति पर चर्चा के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने हवाई का दौरा किया
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सचिव प्रोफेसर अभय करंदीकर के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में मौना केआ , हवाई, का दौरा किया और थर्टी मीटर टेलीस्कोप (टीएमटी) परियोजना की प्रगति में आ रही चुनौतियों और उन्हें दूर करने के तरीकों पर चर्चा की। थर्टी मीटर टेलीस्कोप (टीएमटी) एक 30 मीटर व्यास वाला प्राथमिक प्रकाशिक दर्पण एवं इन्फ्रारेड दूरबीन (प्राइमरी मिरर ऑप्टिकल एंड इन्फ्रारेड टेलीस्कोप) है जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के मौना केआ, हवाई, में स्थापित किया जा रहा है। भारत इस परियोजना में एक संस्थापक–सदस्य भागीदार है जिसका उद्देश्य ऑप्टिकल और इन्फ्रारेड खगोल विज्ञान के माध्यम से ब्रह्मांड में नए आयाम (न्यू विन्डोज) खोलना है। इस परियोजना में भारतीय […]
नागपुर में दिव्य कला मेला 2024 का आज उद्घाटन मेले का आयोजन 12 से 21 जनवरी 2024 तक किया जाएगा
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार का दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) नेशनल दिव्यांगजन फाइनैंस एंड डिवैल्पमेंट कारपोरेशन(एनडीएफडीसी)के माध्यम से देश भर के दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्पकौशल का प्रदर्शन करते हुए दिव्य कला मेला अनूठा आयोजन करता है। दिव्यांग उद्यमियों को सशक्त बनाने के प्रयासों को जारी रखने के लिए, दिव्य कला मेला […]
दिसंबर 2023 में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दर 5.69 प्रतिशत रही
दिसंबर 2023 के लिए ग्रामीण, शहरी और संयुक्त हेतु आधार वर्ष 2012=100 पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आंकड़े सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने दिसंबर 2023 (अनंतिम) के लिए ग्रामीण (आर), शहरी (यू) तथा संयुक्त (सी) हेतु आधार वर्ष 2012=100 पर अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और तदनुरूपी उपभोक्ता खाद्य मूल्य […]
पर्यटन मंत्रालय ने महाभारत सर्किट से संबंधित एक सम्मेलन और इसके बाद कुरूक्षेत्र, ज्योतिसर तथा थानेसर की परिचय-यात्रा का आयोजन किया
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (उत्तरी क्षेत्र कार्यालय) ने महाभारत सर्किट से संबंधित एक सम्मेलन का आयोजन किया। इसके बाद 10 जनवरी, 2024 को कुरूक्षेत्र, ज्योतिसर और थानेसर की परिचय-यात्रा आयोजित की गई। इस सम्मेलन में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय, हरियाणा पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के अलावा टूर ऑपरेटरों, यात्रा क्षेत्र से जुड़े मीडिया […]
नीति आयोग और विश्व खाद्य कार्यक्रम ने भारत, एशियाई और अफ्रीकी देशों में मुख्य रूप से प्रचलित मोटा अनाज पर प्रेरक कहानियों का संग्रह जारी किया
भारत सहित एशियाई और अफ्रीकी देशों के अनुभवों को प्रदर्शित करने वाली क्षेत्रीय कहानियों का एक संग्रह आज नई दिल्ली में जारी किया गया। यह सार-संग्रह दुनिया भर में मोटा अनाज को अपनाने में क्षमता निर्माण और सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ाने में सहायता करेगा। यह नीति आयोग और विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के सहयोग से जुलाई 2022 में शुरू की गई एशिया और अफ्रीका में मोटा अनाज मुख्यधारा के लिए अच्छी प्रथाओं का मानचित्रण और आदान-प्रदान (एमईजीपी) पहल के सफल कार्यान्वयन का भी प्रतीक है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष, श्री सुमन बेरी ने सार संग्रह जारी करने के कार्यक्रम को संबोधित किया। श्री सुमन बेरी ने कहा, “भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के दौरान जलवायु सुगमता, खाद्य सुरक्षा और छोटे किसानों, विशेषकर महिलाओं की आजीविका के लिए मोटा अनाज को सफलतापूर्वक प्रोत्साह प्रदान किया है। मोटा अनाज पर ये कहानियाँ मुख्यधारा में लाने से अभ्यासकर्ताओं और संस्थानों को एक साथ लाई गई विविध अच्छी प्रथाओं से सीखने के लिए प्रेरणा मिलेगी। मोटा अनाज को और अधिक फैशनेबल या लोकप्रिय बनाया जाना चाहिए क्योंकि इसके, विशेषरूप से जीवनशैली से संबंधित विकल्पों के लिए स्वास्थ्य लाभ हैं।” भारत में विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) की कंट्री डायरेक्टर, सुश्री एलिजाबेथ फॉरे ने इस बात पर बल देते हुए कहा, “छोटे किसानों की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञ तैनाती, ज्ञान हस्तांतरण, नीति संवाद और अध्ययन दौरों के माध्यम से सहयोग भारत में विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीति है। इस सार-संग्रह में विभिन्न देशों को मोटा अनाज जैसी पारंपरिक जलवायु सुगम फसलों को सीखने और निवेश करने में मदद करने के लिए प्रेरणादायक विषय पर कहानियां सम्मिलित हैं।” आशा है कि यह संग्रह मोटा अनाज को मुख्यधारा की खाद्य प्रणालियों में एकीकृत करने के लिए एक संदर्भ के रूप में कार्य करेगा, जो दक्षिण-दक्षिण सहयोग और नीति संवादों के माध्यम से सूचित निर्णय लेने और आदान-प्रदान करने के लिए अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा। संग्रह के जारी करने के दौरान खुली चर्चा में जो कुछ क्षेत्र सामान्य रूप से सामने आए उनमें मुख्य भोजन के रूप में मोटा अनाज को प्रोत्साहन देना, मोटा अनाज के माध्यम से आहार विविधीकरण और निवेश और उत्पादकता में केंद्रित वृद्धि सम्मिलित है। संग्रह जारी करने और इस दौरान चर्चा में सुश्री प्रदन्या पैठनकर, प्रमुख इकाई-जलवायु परिवर्तन, सुगम खाद्य प्रणाली और डीआरआर, डब्ल्यूएफपी, डॉ. राजेश्वर चंदेल, कुलपति, डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश, श्री संजय अग्रवाल, सहायक महानिदेशक, आईसीआरआईएसएटी और शेफ मंजीत गिल, अध्यक्ष, इंडियन फेडरेशन ऑफ क्यूलिनरी एसोसिएशन भी उपस्थित थे।।
