कर्टेन रेजर: Y-3025 (संध्याक) का कमीशनिंग

भारतीय नौसेना 3 फरवरी 24 को विशाखापट्टनम में नौसेना डॉकयार्ड में अपने सबसे नए सर्वे बेसल संध्याक को मुख्य अतिथि के रूप में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में कमीशन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर, […]

राष्ट्रीय सुशासन वेबिनार – 2023-24: ‘खेलो इंडिया योजना’ पर 20वां वेबिनार सफलता से आयोजित

राष्ट्रीय सुशासन वेबिनार श्रृंखला – 2023-24 का 20वां वेबिनार 31 जनवरी, 2024 को निर्दिष्ट विषय (थीम) – ‘खेलो इंडिया योजना के माध्यम से खेल और कल्याण में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना’ के साथ आयोजित किया गया था I वर्ष 2021 के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित चूरू, राजस्थान और बिष्णुपुर, मणिपुर जिलों द्वारा की गई निम्नलिखित पहलों पर प्रस्तुतियाँ दी गईं- खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत जिला चूरू में की गई […]

डीएवाई-एनआरएलएम का अनूठा प्रयास: 9.96 करोड़ सदस्यों के लिए एसएचजी कार्यशाला

ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी) के दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) ने दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें 17 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) के साथ-साथ अन्य प्रमुख हितधारकों ने पूरे भारत में स्वयं सहायता समूहों के 9.98 करोड़ से अधिक सदस्यों और उनके परिवारों के लिए भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और वॉश (एफएनएचडब्ल्यू) परिणामों में सुधार के लिए रोडमैप पर विचार-विमर्श किया। कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा और कौशल विकास, उद्यमिता एवं आजीविका मंत्री डॉ. शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल कार्यशाला के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर कौशल विकास, उद्यमिता एवं आजीविका विभाग, कर्नाटक की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुश्री उमा महादेवन और ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री स्मृति शरण भी उपस्थित थीं। डॉ. शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल ने गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों की सफलता के लिए महिलाओं की प्रतिबद्धता और समर्पण को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि सैनिटरी नैपकिन के उत्पादन जैसी आय सृजन गतिविधियां एसएचजी महिलाओं द्वारा की जा सकती हैं जो उन्हें स्थायी आजीविका प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि एसएचजी उत्पादों के विपणन और बैंकों के साथ जुड़ाव की सुविधा जैसे ठोस कदम महिला समूहों की ताकत को और मजबूत करेंगे। महिला समूहों की क्षमता की सराहना करते हुए सुश्री उमा महादेवन ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को कर्नाटक में 6000 से अधिक ग्राम पंचायतों में महिलाओं का एक माध्यम होना चाहिए। दैनिक गतिविधियों को निष्पादित करने के तरीके में अनुशंसित व्यवहार परिवर्तन को अपनाकर महिलाएं प्रभावशाली बन जाती हैं। उन्होंने आगे उल्लेख किया कि महिला समूहों के माध्यम से एफएनएचडब्ल्यू हस्तक्षेप में अभिसरण की काफी संभावनाएं हैं।   डीएवाई-एनआरएलएम में एफएनएचडब्ल्यू एकीकरण की आवश्यकता के लिए संदर्भ निर्धारित करते हुए, सुश्री स्मृति शरण ने कहा कि लोगों को गरीबी से बाहर रखने के लिए बहुआयामी गरीबी एक महत्वपूर्ण बाधा है। पर्याप्त पोषण वाले राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ने और महिलाओं के लिए आजीविका बढ़ाने के लिए एफएनएचडब्ल्यू हस्तक्षेपों की महत्वपूर्ण उपस्थिति है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण समुदायों के बीच बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पहलुओं में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय संबंधित मंत्रालयों के साथ सहयोग करेगा।   कॉन्क्लेव का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों के स्वास्थ्य, पोषण और वॉश की स्थिति में सुधार के लिए डीएवाई-एनआरएलएम के तहत देश भर में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं द्वारा चल रहे प्रयासों और हस्तक्षेपों से प्राप्त सीख को समेकित करना है। महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों और उसके संगठन सामाजिक व्यवहार परिवर्तन; वर्ष भर पौष्टिक भोजन की खपत के लिए कृषि-पोषक उद्यानों के निर्माण को बढ़ावा देना; बेहतर पोषण और स्वास्थ्य परिणाम प्राप्त करने के लिए लाइन विभागों के फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं के सहयोग से अधिकारों और सेवाओं तक पहुंच की सुविधा प्रदान करने के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार को बढ़ावा देते हैं। यह सम्मेलन एफएनएचडब्ल्यू की उपलब्धियों को संक्षेप में प्रस्तुत करने; राज्यों में एफएनएचडब्ल्यू गतिविधियों को लागू करने के लिए प्रभावी रणनीति दस्तावेज़ स्थापित करने के लिए एक दिशानिर्देश का मसौदा तैयार करने; एसएचजी के प्रयासों की प्रभावकारिता और पहुंच को बढ़ाने के लिए नवाचारों और अनुसंधान पर विचार करने के अलावा मौजूदा ऑन-ग्राउंड एफएनएचडब्ल्यू हस्तक्षेपों का समर्थन करने के लिए लाइन विभागों और विकास भागीदारों के साथ सहयोग को सुव्यवस्थित करने के लिए विचार-विमर्श की श्रृंखला में दूसरा सम्मलेन था। विभिन्न राज्य ग्रामीण आजीविका मिशनों; महिला एवं बाल विभाग; स्वास्थ्य; साथ पेयजल और स्वच्छता के अधिकारीयों के साथ-साथ सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (सीआरपी) ने ग्रामीण समुदायों में पोषण और स्वास्थ्य की बेहतर स्थिति के लिए महिलाओं के नेतृत्व वाले एसएचजी नेटवर्क द्वारा की गई व्यापक गतिविधियों पर प्रकाश डाला और उनके जमीनी अनुभव और यात्रा साझा की।   विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, सामान्य लक्ष्य रखने वाली विकास एजेंसियों और संबंधित विभागों के साथ एक इंटरैक्टिव पैनल चर्चा में ग्रामीण समुदायों को अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर आजीविका के अवसरों के साथ सक्षम बनाने के लिए एफएनएचडब्ल्यू पहलुओं को मजबूत करने पर चर्चा की गई। तमिलनाडु, ओडिशा और कर्नाटक के तीन सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों ने संबंधित अनुभवों को साझा करते हुए एफएनएचडब्ल्यू की ऑन-ग्राउंड गतिविधियों पर विचार किया, जिससे समुदायों में प्रभावी परिणाम आए। एक प्रदर्शनी-सह-बाज़ार में एफएनएचडब्ल्यू रणनीतियों जैसे पोषण वाटिका, उद्यमों द्वारा उत्पाद, व्यवहार जो सामाजिक विकास की ओर ले जाते हैं आदि की सर्वोत्तम प्रथाओं और मॉडलों को प्रदर्शित किया गया।

मेरा युवा भारत पोर्टल पर तीन महीनों में पंजीकरण करने वाले युवाओं की संख्‍या 1.45 करोड़ के पार

मेरा युवा भारत (माय भारत) पोर्टल ने 31 जनवरी 2024 तक 1.45 करोड़ से अधिक पंजीकरणों के साथ महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ऐसा इस पोर्टल के उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के कारण संभव हो सका है जो कुछ ही मिनटों में पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर देता है। यह पोर्टल पहले से ही देश के युवाओं को रचनात्मक और परिवर्तनकारी प्रयासों […]

मदरहा गांव में हथियार से हमला: युवती गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

बड़हलगंज: निषाद टोला में युवती पर हमला, पुलिस ने जांच में जुटी युवती के ऊपर हमला: कारण अज्ञात, पुलिस ने हमलावरों की खोज में जुटी बड़हलगंज: हथियार से युवती पर हमला, स्थानीय लोगों में आतंक न्याय की मांग: घायल युवती के परिवारजनों ने की सुरक्षा की मांग संवाददाता- चंद्रप्रकाश मौर्या, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश बड़हलगंज थाना […]

झारखंड के नए सीएम होंगे चम्पई सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया त्याग पत्र

झारखंड, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राज्यपाल को सौंपा अपना त्याग पत्र, जिससे वह नए सीएम चुने जाने का संकेत कर रहे हैं। इसमें यह भी उजागर हुआ है कि राजभवन से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने की संभावना है और उन्हें ईडी ले जाया जा सकता है। हेमंत सोरेन के […]

बच्चों ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में पेश किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

सगड़ी तहसील स्थित मैना देवी इण्टर कॉलेज बैदौली में 75वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक रामसिंह ने मां सरस्वती का पूजन व दीप प्रज्वलित कर भारत की महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रबंधक ने ध्वाजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. उपेन्द्र सिंह, […]

बदायूं सीबीजी संयंत्र प्रतिदिन 14 मीट्रिक टन बायोगैस का उत्पादन करेगा: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप एस पुरी

यह संयंत्र पराली जलाने को कम करने में मदद करेगा, जिससे सालाना 55,000 टन कार्बनडाइआक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी: हरदीप एस पुरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने आज बदायूँ में सीएनजी संयंत्र का उद्घाटन किया आठ नए सीबीजी संयंत्रों की आधारशिला रखी गई बदांयू में आज उद्घाटित किए गए एचपीसीएल के […]

जगत इण्टर कालेज गद्दोपुर में वार्षिक समारोह ने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित किया

आजमगढ़, 25 जनवरी: आजमगढ़ के जगत इण्टर कालेज गद्दोपुर में आज एक शानदार वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। इस महत्वपूर्ण समारोह के मुख्य अतिथि माने जाने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्वमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक कमलाकांत राजभर, और पूर्व विधायक श्याम […]

गणतंत्र दिवस के लिए केंद्र सरकार द्वारा देशभर से आमंत्रित सैकड़ों किसानों से रूबरू हुए कृषि मंत्री

भारत के किसान गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र ध्वज फहराने के अवसर पर राजधानी आए, यह लोकतंत्र की ताकत- श्री मुंडा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने आज पूसा, दिल्ली में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस सम्मेलन में, केंद्र […]