मसूरी के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र में श्रीलंका के समाजवादी गणराज्य के सिविल सेवकों के लिए आज से शुरू हुआ दूसरा क्षमता निर्माण कार्यक्रम 

कार्यक्रम में संभागीय सचिवों, सहायक मुख्य सचिवों, निदेशकों, उप निदेशकों और सहायक संभागीय सचिवों के रूप में कार्यरत 40 सिविल सेवक भाग ले रहे हैं दो सप्ताह के कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीलंका के सिविल सेवकों को अगली पीढ़ी के कौशल प्रदान करना है राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) द्वारा श्रीलंका के वरिष्ठ सिविल सेवकों के लिए आयोजित दूसरा क्षमता निर्माण कार्यक्रम आज मसूरी में शुरू हुआ। कार्यक्रम 26 फरवरी, 2024 से 8 मार्च, 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में श्रीलंका के 40 वरिष्ठ सिविल सेवा अधिकारी भाग ले रहे हैं, जो निदेशक, उप निदेशक, नगरपालिका सचिव, मंडल सचिव, सहायक मंडल सचिव, उपायुक्त, उप भूमि आयुक्त, प्रांतीय निदेशक, सहायक मुख्य सचिव, प्रांतीय खेल निदेशक सहित अन्य दायित्वों के अंतर्गत काम कर रहे हैं। श्रीलंका के वरिष्ठ सिविल सेवकों के पहले समूह ने 12 से 17 फरवरी, 2024 तक राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) का दौरा किया। 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रीलंका के प्रधानमंत्री के सचिव श्री अनुरा डिसनायका ने किया। सुशासन के लिए राष्ट्रीय केंद्र (एनसीजीजी) भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्थान है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक नीति और शासन दोनों में अनुसंधान, अध्ययन और क्षमता निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) के महानिदेशक और प्रशासन सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के परिचालन ढांचे और इस केंद्र के गठन के बाद से हासिल की गई पर्याप्त प्रगति का परिचय दिया। अपने संबोधन में, उन्होंने शासन में नए प्रतिमानों (2014-2024) पर गहन विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने नीति सिद्धांत “अधिकतम शासन – न्यूनतम सरकार” के अंतर्गत नागरिकों और सरकार को करीब लाने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी को अपनाने में अनुकरणीय सफलता पर प्रकाश डाला। केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) के माध्यम से लोक शिकायत निवारण जैसी उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया, जिससे जनता को होने वाले लाभों पर बल दिया गया। इसके अलावा, ई-उन्नत, निवेश मिस्त्र और सेवा सिंधु सहित महत्वपूर्ण ई-गवर्नेंस ढांचे प्रस्तुत किए गए, जो व्यापक प्रशासन के लिए डिजिटल समाधानों का लाभ प्राप्त करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। इस कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य भारत में शासन और सार्वजनिक सेवा वितरण को बढ़ाने के लिए लागू किए गए ज्ञान और नवाचारों के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाना है। प्रतिभागियों को परिवर्तनकारी प्रभाव की क्षमता पर बल देते हुए भारत के सफल ई-गवर्नेंस मॉडल को श्रीलंका में लागू करने की संभावना तलाशने और उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। एसोसिएट प्रोफेसर और पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. एपी सिंह ने एक सिंहावलोकन देते हुए कहा कि एनसीजीजी देश में की गई विभिन्न पहलों को साझा कर रहा है जैसे भूमि अधिग्रहण, शासन के बदलते प्रतिमान, सभी के लिए आवास: डिजिटल प्रौद्योगिकी का लाभ प्राप्त करना, विशेष संदर्भ में तटीय क्षेत्र में आपदा प्रबंधन, पीएम जन आरोग्य योजना, सार्वजनिक निजी भागीदारी, स्वामित्व योजना, जीईएम: शासन में पारदर्शिता लाना, आधार बनाना: सुशासन के लिए एक उपकरण, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, परिपत्र अर्थव्यवस्था और चुनाव प्रबंधन आदि। इंदिरा गांधी वन राष्ट्रीय अकादमी, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और प्रतिष्ठित ताज महल जैसे प्रसिद्ध संस्थानों की क्षेत्रीय यात्राएं सीखने के अनुभव को और समृद्ध करती हैं, शासन और सामाजिक गतिशीलता में व्यावहारिक अंतर्दृष्टि प्रदान करती हैं। राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) ने विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में 17 देशों-बांग्लादेश, केन्या, तंजानिया, ट्यूनीशिया, सेशेल्स, गाम्बिया, मालदीव, श्रीलंका, अफगानिस्तान, लाओस, वियतनाम, नेपाल, भूटान, म्यांमार, इथियोपिया, इरेट्रिया और कंबोडिया के सिविल सेवकों को प्रशिक्षण दिया है। क्षमता निर्माण कार्यक्रम की देखरेख डॉ. एपी सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर और पाठ्यक्रम समन्वयक, डॉ. मुकेश भंडारी, एसोसिएट पाठ्यक्रम समन्वयक और राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) की समर्पित टीम द्वारा की जाएगी।  

ऑयल इंडिया अबू धाबी में वैश्विक साझेदार रोडशो- “संगम: जहां ऊर्जा और अवसर एक साथ मिलते हैं” को आयोजित करेगी

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने महत्वाकांक्षा और रणनीतिक दूरदर्शिता के एक शानदार प्रदर्शन के रूप में अपने पहले वैश्विक भागीदार रोडशो- “संगम: जहां ऊर्जा और अवसर एक साथ मिलते हैं” की घोषणा की है। ऑयल इंडिया लिमिटेड, भारत की सबसे पुरानी तेल अन्वेषण व उत्पादन कंपनी होने के साथ सबसे युवा महारत्न सीपीएसई है। यह ऐतिहासिक […]

एनटीपीसी कोल माइनिंग ने 100 मिलियन मीट्रिक टन कोयला उत्पादन करके एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त की

भारत की अग्रणी एकीकृत विद्युत कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने कोयला-खनन सहायक कंपनी एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) के माध्यम से एक और उपलब्धि प्राप्त की है। कंपनी ने 100 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) कोयला उत्पादन के आंकड़े को पहली बार पार किया है। एनटीपीसी लिमिटेड ने यह उपलब्धि 25 फरवरी, 2024 को प्राप्त किया है, जिस दिन एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने […]

राष्ट्रपति आज ‘पर्पल उत्सव’ का उद्घाटन करेंगी

8 से 13 जनवरी, 2024 तक गोवा में ‘इंटरनेशनल पर्पल उत्सव, 2024’ के सफलतापूर्वक आयोजन के पश्चात, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंर्तगत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान में 26 फरवरी, 2024 को एक दिवसीय ‘पर्पल उत्सव’ का आयोजन किया रहा है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ‘पर्पल उत्सव’ कार्यक्रम का […]

झारखंड में एचपीसीएल गैस नेटवर्क की आधारशिला का रखा जाना:ऐतिहासिक मील का पत्थर

इंडियन ऑयल के पीएनजी प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन पूरे क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक समृद्धि की लहर जगी एक महत्वपूर्ण अवसर पर, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और आवास और शहरी मामलों के मंत्री, श्री हरदीप सिंह पुरी ने पीएनजी और सीएनजी के लिए गोड्डा-दुमका भौगोलिक क्षेत्र (जीए) में एचपीसीएल के गैस नेटवर्क की आधारशिला रखी औरदेवघर, […]

राजस्थान में भारत-जापान संयुक्त अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’का शुभारंभ

भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’का 5वां संस्करण आज राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ। इस अभ्यास का आयोजन 25 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया जा रहा है। अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है और इसका वैकल्पिक रूप से आयोजन भारत और […]

विमर्श 2023: कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए 5जी हैकथॉन

टीसीओई (दूरसंचार विभाग – एसआरआई इकाई) ने बीपीआरएंडडी (गृह मंत्रालय) के सहयोग से 5जी यूज़ केस डेमो सुविधा का नेतृत्व किया स्टार्ट-अप और संस्थानों ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए दूरसंचार विभाग द्वारा वित्त पोषित 5जी टेस्ट बेड साइट, आईआईटी मद्रास में 5जी यूज केस पीओसी का प्रदर्शन किया राष्ट्रीय 5जी हैकथॉन, […]

प्रधानमंत्री  ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सहकारी क्षेत्र के लिए कई प्रमुख पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री ने 11 राज्यों की 11 PACS में ‘सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ की पायलट परियोजना का उद्घाटन किया देश भर में 500 अतिरिक्त PACS में गोदामों और कृषि से जुड़ी अन्य बुनियादी सुविधाओं के निर्माण की आधारशिला रखी और 18,000 PACS में कम्प्यूटरीकरण की परियोजना का भी उद्घाटन किया […]

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने थाईलैंड के प्राचीन शहर अयुत्या का दौरा किया, जिसका नाम भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या के नाम पर रखा गया है

अयुत्या भारतीय और थाई सभ्यता के बीच गहरे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव को दर्शाता है: श्री अर्लेकर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने आज थाईलैंड के प्राचीन शहर अयुत्या का दौरा किया, जिसका नाम भारत में भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या के नाम पर रखा गया है। राज्यपाल 22 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व […]

भारतीय नौसेना के मिशन में तैनात युद्ध पोत ने संकट में फंसे एमवी आइलैंडर जहाज को महत्वपूर्ण विस्फोटक आयुध निपटान और चिकित्सा सहायता प्रदान की

पलाऊ देश के ध्वज वाहक एमवीआइलैंडर जहाज में 22 फरवरी 2024 को ड्रोन/मिसाइल द्वारा संभावित हमले के बाद आग लग गई थी। संकट में फंसे इसे पोत के सहायता आग्रह पर तेजी से कार्रवाई करते हुए 22 फरवरी 2024 की दोपहर में भारतीय नौसेना के विध्वंसक पोत इस जहाज के आसपास के क्षेत्र में पहुंचे।  […]