राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने अरब सागर में आने वाले चक्रवात ‘बिपरजॉय’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की

कैबिनेट सचिव श्री राजीव गौबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने आज बैठक की और अरब सागर में आने वाले चक्रवात बिपरजॉय के लिए तैयारियों की समीक्षा के लिए गुजरात सरकार और केंद्रीय मंत्रालयों/एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक ने समिति को पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके 14 तारीख की सुबह तक लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है, फिर उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने, सौराष्ट्र और कच्छ को पार करने, 15 जून की दोपहर तक जखाऊ बंदरगाह (गुजरात) के पास मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच पाकिस्तान के तटों को पार करने की संभावना है। यह गंभीर चक्रवाती तूफान 125-135 किमी प्रति घंटे की निरंतर हवा की गति से 150 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार प्राप्त कर सकता है। गुजरात के मुख्य सचिव ने चक्रवाती तूफान के संभावित मार्ग में आबादी की सुरक्षा के लिए की जा रही तैयारी के उपायों और स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे उपायों से समिति को अवगत कराया। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है और जो समुद्र में हैं उन्हें वापस सुरक्षित स्थान पर बुला लिया गया है। अब तक कुल 21,000 नावें खड़ी की जा चुकी हैं। निकासी के उद्देश्य से संवेदनशील गांवों की सूची तैयार की गई है। सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के लिए साल्टपैन श्रमिकों का विवरण भी तैयार कर लिया गया है। पर्याप्त आश्रय, बिजली आपूर्ति, दवा और आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखा जा रहा है। एसडीआरएफ की 10 टीमें लगाई जा रही हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने पहले ही 12 टीमों को तैनात कर दिया है और 3 अतिरिक्त टीमों को गुजरात में तैयार रखा गया है। इसके अलावा, 15 टीमों, अरकोनम (तमिलनाडु), मुंडली (ओडिशा) और बठिंडा (पंजाब) में प्रत्येक में 5 टीमों को शॉर्ट नोटिस पर एयरलिफ्टिंग के लिए अलर्ट रखा गया है। तटरक्षक बल, सेना और नौसेना के बचाव और राहत दलों के साथ-साथ जहाजों और विमानों को स्टैंडबाय पर तैयार रखा गया है। गुजरात राज्य को उसकी तैयारी, बचाव और बहाली के प्रयासों में सहायता के लिए सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल की पर्याप्त संख्या में टीमों और संसाधनों को तैनात किया जा रहा है। डीजी, शिपिंग द्वारा समुद्री बोर्ड और सभी हितधारकों को नियमित अलर्ट और सलाह भेजी जा रही है। अपतटीय तेल क्षेत्रों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है और […]

उधमपुर-डोडा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र भारत के 550 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से सबसे विकसित निर्वाचन क्षेत्रों में प्रमुख है: डॉ. जितेंद्र सिंह

भारत के एकमात्र निर्वाचन क्षेत्र में तीन मेडिकल कॉलेज और एम्स हैं, जहां पिछले 9 वर्षों में अद्भुत विकास हुआ है: डॉ. जितेंद्र सिंह इस निर्वाचन क्षेत्र  में बैंगनी क्रांति का शुभारंभ हुआ, जिससे न केवल जम्मू-कश्मीर में बल्कि पूरे देश में कृषि-तकनीकी स्टार्ट-अप को बल मिला : डॉ. जितेंद्र सिंह दुनिया का सबसे ऊंचा […]

खगोलविदों ने एक ऐसा आश्चर्यजनक सौर विस्फोट देखा है जो निरंतर स्थिर तापमान बनाए रखता है

20 जुलाई, 2017 को हुए एक सौर विस्फोट के केंद्र (कोर) की ऊर्जा अवस्था के निरंतर विकास पर दृष्टि बनाए रखने वाले वैज्ञानिकों ने पाया है कि यह विचित्र ढंग से निरंतर एक स्थिर तापमान इस कारण से बनाए रखता है क्योंकि यह अंतरिक्ष में सौर कोरोना से ऊर्जित और अत्यधिक चुंबकित प्लाज्मा से प्रस्फुटित […]

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के परिणाम

दिनांक 28/05/2023 को आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के परिणाम के आधार पर, निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। परीक्षा की नियमावली के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 के लिए […]

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 का परिणाम, उन उम्मीोदवारों के लिए जिन्हें8 भारतीय वन सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 में प्रवेश के लिए अर्हक घोषित किया गया है

दिनांक 28 मई, 2023 को आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के माध्‍यम से लिए गए स्‍क्रीनिंग टेस्‍ट के आधार पर, निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने भारतीय वन सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। परीक्षा की नियमावली के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को भारतीय वन सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 के लिए विस्तृत आवेदन प्रपत्र-I (डीएएफ-I) में पुन: आवेदन करना होगा। डीएएफ-I को भरने तथा जमा करने की तारीखों तथा इससे संबंधित महत्‍वपूर्ण अनुदेशों की घोषणा, आयोग की वेबसाइट के माध्‍यम से यथासमय की जाएगी। उम्‍मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि सिविल सेवा (प्रांरभिक) परीक्षा, 2023 के माध्‍यम से लिए गए स्‍क्रीनिंग टेस्‍ट के अंक, कट-ऑफ अंक और उत्‍तर कुंजी, भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2023 की समस्‍त प्रक्रिया के पूरा होने अर्थात् भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2023 का अंतिम परिणाम घोषित किए जाने के बाद ही आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in   पर अपलोड किए जाएंगे। संघ लोक सेवा आयोग का एक सुविधा केन्द्र है, जो आयोग परिसर में परीक्षा हॉल भवन के पास स्थित है। उम्मीदवार, उपर्युक्त परीक्षा के अपने परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी/स्पष्‍टीकरण आयोग के उक्‍त सुविधा केन्द्र से, व्यक्तिगत रूप से अथवा टेलीफोन नं. 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर सभी कार्य दिवसों में प्रात: 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे के बीच प्राप्‍त कर सकते हैं। उम्मीदवार, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in  के माध्‍यम से भी अपने परिणाम से संबंधित सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोप

झंगहा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के एक युवक पर अपनी बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगाते हुए झंगहा पुलिस से करवाई की मांग की है। इस मामले में अभी केस दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस को दिए तहरीर में महिला ने अपने ही गांव के युवक पर आरोप लगाया […]

चौरीचौरा के अपहृत छात्र का दो माह बाद सुराग नही लगा पाई पुलिस

– परिजनों ने कहा कि पुलिस की नाकामी से नही मिला छात्र चौरीचौरा थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी व भाजपा कार्यकर्ता सन्दीप विश्वकर्मा के लापता छोटे भाई अरविंद विश्वकर्मा का पुलिस दो माह बाद भी पता नहीं लगा सकी है। दो माह बाद भी लापता छात्र का पता न चलने से परिजन किसी अनहोनी की […]

15 लाख लेने के बाद भी जमीन नही की रजिस्ट्री, केस दर्ज

चौरीचौरा में भूमि बैनामे को लेकर दर्ज हो चुके है कई केस खोराबार थानाक्षेत्र के रुद्रापुर के पासी टोला निवासी मुकेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने 4 नामजद व तीन चार अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी देने केस दर्ज कराया है। मुकेश कुमार गुप्ता ने सीओ चौरीचौरा मानुष पारीक को तहरीर […]

संजीव जीवा: वेस्ट यूपी का एक कुख्यात अपराधी जो कभी हुआ करता था कंपाउंडर, अपने ही मालिक का कर लिया था किडनैप

संजीव जीवा की हत्या संजीव जीवा: वेस्ट यूपी का एक कुख्यात अपराधी जो कभी हुआ करता था कंपाउंडर, अपने ही मालिक का कर लिया था किडनैप पश्चिमी यूपी का कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद था। हाल ही में प्रशासन द्वारा उसकी संपत्ति भी कुर्क की गई । संजीव […]

उत्तर प्रदेश- लखनऊ कोर्ट शूटआउट मामला

ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड,कृष्णानंद राय हत्याकांड का आरोपी संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या,बच्ची का ICU में इलाज जारी,मुख़्तार गैंग का कुख्यात शूटर था जीवा,एक हमलावर अरेस्ट,वकीलों में आक्रोश,धरना प्रदर्शन,लखनऊ पुलिस के सूरमा कोर्ट को सेफ़ रखने में नाकाम ! जीवा को गोली मारने वाला विजय यादव पुत्र श्यामा यादव निवासी केराकत, जौनपुर गिरफ्तार