साइकिल यात्रा से भारत भ्रमण: पश्चिम बंगाल के दीपक पाल और सन्तु विश्वास का साहसिक संकल्प

संवाददाता- मनोज कुमार सिंह,  उत्तर प्रदेश बस्ती (उत्तर प्रदेश): भारत में साहस, दृढ़ संकल्प और परिश्रम की नई कहानी लिखने निकले पश्चिम बंगाल के दो साहसी यात्रियों, दीपक पाल और सन्तु विश्वास, ने साइकिल से भारत भ्रमण का अद्वितीय संकल्प लिया है। दोनों यात्री नादिया जिले के बिष्णुपुर और हंसखली कोळीवाडा गांव के निवासी हैं, जिन्होंने पहले […]

भारतीय नौसेना क्विज़- थिंक 2024 के ऑनलाइन एलिमिनेशन राउंड की शुरुआत

भारतीय नौसेना ने बहुप्रतीक्षित भारतीय नौसेना क्विज़- थिंक 2024 के लिए स्कूल पंजीकरण के सफल समापन की घोषणा की। कक्षा 9 से 12 के छात्रों की बौद्धिक क्षमताओं का परीक्षण करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया यह क्विज़ ‘विकसित भारत‘ विषय पर केंद्रित है, जिसमें देश के आर्थिक समृद्धि, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और प्रभावी शासन के परिवर्तनकारी पहलुओं को शामिल किया गया है। यह छात्रों को भारतीय […]

एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी (सीएसएल) परियोजना के चौथे और पांचवें जहाज ‘मालपे और मुलकी’ का एक साथ जलावतरण किया गया

भारतीय नौसेना के लिए मैसर्स कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित आठ एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी) (सीएसएल) परियोजना के चौथे और पांचवें जहाज, मालपे और मुलकी का 09 सितंबर, 24 को सीएसएल, कोच्चि में जलावतरण किया गया। समुद्री परंपराओं को ध्यान में रखते हुए, दोनों जहाजों को दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ […]

गृह मंत्री अमित शाह ने I4C स्थापना दिवस पर साइबर अपराध रोकथाम की नई पहलें शुरू की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में I4C के प्रथम स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया और साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रमुख पहलों का शुभारंभ किया।गृह मंत्री ने साइबर धोखाधड़ी न्यूनीकरण केंद्र (CFMC) राष्ट्र को समर्पित किया और समन्वय […]

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव ने रूसी अध्यक्षता के तहत ब्रिक्स श्रम एवं रोजगार मंत्रिस्तरीय बैठक 2024 में भाग लिया

श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय की सचिव सुश्री सुमिता डावरा ने 9-10 सितंबर, 2024 को रूस के सोची शहर में रूसी अध्यक्षता के तहत आयोजित ब्रिक्स श्रम एवं रोज़गार मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। इस बैठक में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका के सदस्य देशों के मंत्री/ प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों ने भी भाग लिया। ब्रिक्स साझेदारी के नए सदस्य: मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त […]

इस्पात मंत्रालय ने नई दिल्ली में “ग्रीनिंग स्टील: सतत विकास के मार्ग” कार्यक्रम का आयोजन किया

इस्पात मंत्रालय ने नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सी.डी. देशमुख हॉल में आज “ग्रीनिंग स्टील: सतत विकास के मार्ग” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधि, सीपीएसई, प्रबुद्धजन, अकादमिक क्षेत्रों के विशेषज्ञ, संस्थान और इस्पात उद्योग से जुड़े कई महत्वपूर्ण विशिष्टगण शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय इस्पात और भारी […]

डॉ. मनसुख मांडविया ने पेरिस 2024 पैरालिंपिक में बेमिसाल उपलब्धियों के लिए भारत के पैरालिंपियनों की सराहना की

केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे के साथ आज भारतीय पैरालंपिक दल के शेष सदस्यों के नई दिल्ली लौटने पर उन्‍हें सम्मानित किया। दोनों मंत्रियों ने पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में खिलाडि़यों की बेमिसाल उपलब्धियों का गुणगान […]

संघ लोक सेवा आयोग ने जुलाई, 2024 के भर्ती परिणामों की घोषणा की

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जुलाई, 2024 के दौरान आयोजित निम्नलिखित भर्ती परिणामों को अंतिम रूप दिया गया है। अनुशंसित उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से डाक द्वारा सूचित किया गया है। अन्य उम्मीदवारों के आवेदनों पर विधिवत विचार किया गया, लेकिन खेद है कि उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाना/पद के लिए उनकी अनुशंसा करना संभव नहीं हो […]

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार, 2024 प्रदान किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में 07 सितंबर, 2024 को जयपुर में अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु नील गगन दिवस (स्वच्छ वायु दिवस) मनाया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री संजय शर्मा और राजस्थान सरकार के केंद्रीय शहरी विकास और स्थानीय स्वशासन राज्य मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा भी उपस्थित थे। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस वर्ष के आयोजन की मेजबानी की। इस अवसर पर, एनसीएपी कार्यक्रम के सार, इसमें शामिल एजेंसियों के योगदान और 131 एनसीएपी शहरों में वायु गुणवत्ता में सुधार को दर्शाने वाला एक आकर्षक वीडियो प्रदर्शित किया गया। बताया गया कि केंद्रित कार्रवाई, संसाधनों के सम्मिश्रण और प्रभावी निगरानी ने 95 शहरों में वायु प्रदूषण में कमी के रुझान के साथ सकारात्मक परिणाम दर्शाए हैं। 51 शहरों ने आधार वर्ष 2017-18 के संबंध में पीएम10 के स्तर में 20 प्रतिशत से अधिक की कमी दिखाई है और इनमें से 21 शहरों ने 40 प्रतिशत से अधिक की कमी हासिल की है। कार्यक्रम के दौरान ‘व्यवहार्य प्रौद्योगिकियों और कार्य प्रणालियों पर संग्रह: एनसीएपी शहरों से सबक’ नामक एक दस्तावेज का विमोचन किया गया। इसमें स्थानीय संदर्भों और आवश्यकताओं के अनुरूप वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए शहरों द्वारा की गई पहलों के उदाहरण प्रदर्शित किए गए। इसके अलावा, जयपुर प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र के ‘मातृ वन’ में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 100 पौधे भी लगाए गए। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार श्रेणी-1 (10 लाख से अधिक जनसंख्या) के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एनसीएपी शहरों सूरत, जबलपुर और आगरा को ; श्रेणी-2 (3 से 10 लाख के बीच की जनसंख्या) फिरोजाबाद, अमरावती और झांसी को; और श्रेणी-3 (3 लाख से कम जनसंख्या) रायबरेली, नलगोंडा और नालागढ़ को प्रदान किए गए। विजेता शहरों के नगर आयुक्तों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने विजेता शहरों को बधाई देते हुए और अन्य एनसीएपी शहरों को प्रोत्साहित करते हुए, बहु-हितधारक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर देने के साथ-साथ, स्वच्छ वायु में निवेश को बढ़ाने और वायु प्रदूषण को दूर करने के लिए साझा जिम्मेदारी को अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को याद दिलाया कि ‘प्रकृति हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देती है और हमें भी प्रकृति को अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए।’ उन्होंने वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान के लिए केंद्रीय कमान निगरानी सुविधा, जन भागीदारी पहल, वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए तकनीकी क्रियाकलाप आदि जैसी विभिन्न रणनीतिक पहल करने के लिए छोटे शहरों और कस्बों सहित शहरों की सराहना की। इसमें शामिल सभी एजेंसियों का सामूहिक प्रयास है कि आधार वर्ष 2017 के बाद से अधिकांश एनसीएपी शहरों में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। उन्होंने युवा वैज्ञानिकों, अनुसंधानकर्ताओं और छात्रों को ‘आईडियाज फॉर लाइफ’ अभियान में भाग लेने और मिशन लाइफ के सात विषयों, अर्थात् जल बचाओ, ऊर्जा बचाओ, अपशिष्ट कम करो, ई-कचरा कम करो, एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करो, सतत खाद्य प्रणाली अपनाओ और स्वस्थ जीवन शैली अपनाओ पर अभिनव विचार/समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मिशन लाइफ के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने और देश में पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान के लिए राजस्थान सरकार को बधाई दी और इस दिवस की मेजबानी के लिए आभार व्यक्त किया। स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जयपुर में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) की शीर्ष समिति की चौथी बैठक की अध्यक्षता भी की। उन्होंने जयपुर में पौधारोपण भी किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने अपने संबोधन में स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान को दोहराया, जैसा कि स्वच्छ भारत मिशन और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसी विभिन्न योजनाओं और पहलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 07 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं और उन्होंने सभी विभागों को उनके उत्साहपूर्ण कार्य के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सांस्कृतिक रूप से हम समाज का संरक्षण कर रहे हैं, प्रकृति का सम्मान करते हैं और अपनी नदियों की पूजा करते हैं। हमें इसे ध्यान में रखना चाहिए और अधिक समग्र, पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली को अपनाने का प्रयास करना चाहिए। इस वर्ष के आयोजन की थीम- ‘स्वच्छ वायु में निवेश करें’ पर ध्यान केंद्रित करते हुए, उन्होंने स्वच्छ वायु और जीवन की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हमारे समय, संसाधनों और प्रयासों का निवेश करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने राजस्थान राज्य में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए की गई विभिन्न कार्रवाइयों की जानकारी दी, जिसमें पांच गैर-प्राप्ति शहरों पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य एक ‘ग्रीन ग्रोथ बजट’ तैयार करेगा और महत्वपूर्ण इंटरसिटी और इंट्रासिटी मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना बनाई गई है। इस कार्यक्रम में एसपीसीबी/पीसीसी के अध्यक्ष और सदस्य सचिव, एनसीएपी शहरों के नगर आयुक्त, केंद्र और राज्य सरकारों तथा शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारी, विशेषज्ञ, छात्र, प्रदर्शक और वर्चुअल तौर पर उपस्थित कई लोग शामिल हुए।

ब्रिक्स रोजगार कार्य समूह की बैठक 2024 रूस के सोची में आयोजित की गई

रूस की अध्यक्षता के अंतर्गत दूसरी और अंतिम ब्रिक्स रोजगार कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की बैठक रूस के सोची में आयोजित की गई। श्रम और रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक घोषणा के मसौदे पर विचार-विमर्श में भाग लिया, जिसे 9-10 सितंबर 2024 को होने वाली श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक के दौरान अपनाया जाएगा। रोज़गार कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की बैठक मंत्रिस्तरीय घोषणा को अंतिम रूप देने पर केंद्रित थी। रोजगार कार्य समूह की बैठक में विचार-विमर्श पिछली बैठकों के परिणामों को आगे बढ़ाने वाले प्रतिनिधियों के विचार विमर्श के साथ शुरू हुआ। चर्चा के लिए जीवन भर सीखने की रणनीति, व्यावसायिक मार्गदर्शन, रोजगार सेवाओं का आधुनिकीकरण, सुरक्षित और स्वस्थ कामकाजी परिस्थितियों को सुनिश्चित करना और सामाजिक समर्थन व्यवस्था प्राथमिकता वाले क्षेत्र थे। बैठक के दौरान ब्रिक्स संगठन के सदस्य देशों यानी ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों के अलावा, नए सदस्य देशों यानी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मिस्र, ईरान के प्रतिनिधियों और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए) के प्रतिनिधियों ने प्राथमिकता वाले मुद्दों पर भी सुझाव दिए। […]