केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में मुंबई समाचार की डॉक्यूमेंट्री ‘200 नॉट आउट’ का विमोचन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में मुंबई समाचार की डॉक्यूमेंट्री ‘200 नॉट आउट’ का विमोचन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि किसी भी संस्था और विशेषकर एक स्थानीय अखबार को […]

पूरक आहार के माध्यम से बच्चों का स्वास्थ्यकर विकास सुनिश्चित करना – पोषण माह 2024 का महत्वपूर्ण विषय है

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 7वां राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है, जो एक महीने तक चलने वाला कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पोषण परिणामों में सुधार करना और व्यवहार में बदलाव को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष पोषण माह की थीम में ‘पूरक आहार, शिशु पोषण का महत्वपूर्ण पहलू’ शामिल है। पोषण […]

डॉ. मनसुख मांडविया ने एशियाई ओलंपिक परिषद की 44वीं आम सभा को संबोधित किया

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की 44वीं आम सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर सभी 45 एशियाई देशों के खेल प्रमुखों के साथ केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जे.पी. […]

महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप भारत को वैश्विक पटल पर स्थापित करेंगे: जितेंद्र सिंह

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज यहां कहा कि आने वाले वर्षों में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप भारत को वैश्विक पटल पर स्थापित करेंगे। मंत्री महोदय आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की पहल (डीएसटी-निधि) के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आईआईटी दिल्ली में एक नई डीएसटी-निधि वेबसाइट के […]

एनसीजीजी ने लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के लिए सुशासन पर पहला अग्रिम नेतृत्व कार्यक्रम शुरू किया

राष्‍ट्रीय सुशासन केन्‍द्र (एनसीजीजी) ने सार्वजनिक नीति और सुशासन पर अपना पहला अग्रिम नेतृत्व विकास कार्यक्रम शुरू किया है, जिसे लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। दो सप्ताह का यह कार्यक्रम 2 से 13 सितंबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 10 देशों के 22 […]

सुश्री शोभा करंदलाजे ने श्रम सुधार और रोजगार पर दूसरी क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता की

सुश्री शोभा करंदलाजे ने आज चंडीगढ़ में श्रम सुधारों और रोजगार पर दूसरी क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) अर्थात् पंजाब, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, चंडीगढ़ और राजस्थान के साथ आयोजित की गई थी। यह बैठक सहकारी संघवाद को मजबूत करने की भावना से राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ छह क्षेत्रीय बैठकों के माध्यम से श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी परामर्श की श्रृंखला में दूसरी है। अपने उद्घाटन भाषण में, सुश्री शोभा करंदलाजे ने 2047 तक भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए श्रम सुधारों की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे देश को मौजूदा श्रम कानूनों में औपनिवेशिक विरासत को पार करना चाहिए, जो स्वतंत्रता-पूर्व युग में उत्पन्न हुए थे। इसलिए, भारत सरकार ने 29 श्रम कानूनों को 4 श्रम संहिताओं में आधुनिक, सरलीकृत और सुसंगत बनाया है। केंद्रीय मंत्री ने ई- म पोर्टल सहित असंगठित श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए संगठित श्रमिकों के समान “पालने से कब्र तक” व्यापक सामाजिक सुरक्षा कवरेज प्रदान करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में, भारत सरकार देश के सभी जिलों में कर्मचारी राज्य बीमा […]

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने विशाखापत्तनम में मत्स्य निर्यात संवर्धन परामर्श की अध्यक्षता की, झींगा पालन पर जोर

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी और पंचायती राज मंत्री, श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ‘मत्स्य निर्यात संवर्धन पर हितधारक परामर्श’ की अध्यक्षता की, जिसका ध्यान झींगा पालन और मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना है। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन भी इस […]

भारत-फ्रांस द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास ‘वरुण’

‘भारतीय नौसेना जहाज तबर और एलआरएमआर पी8आई विमान ने भूमध्यसागर में आईएन-एफएन द्विपक्षीय अभ्यास ‘वरुण’ के 22वें संस्करण में भाग लिया’ भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तबर कैप्टन एमआर हरीश के कमान में हाल ही में 29 अगस्त 2024 से 01 सितंबर 2024 के दौरान फ्रांस के टूलॉन का दौरा किया था और […]

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने 9 अन्य हवाईअड्डों पर डिजी यात्रा सुविधा का उद्घाटन किया

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू ने आज विशाखापत्तनम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नौ हवाईअड्डों के लिए डिजी यात्रा सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के आठ अन्य हवाईअड्डों के लिए इस सुविधा को वर्चुअल माध्यम से शुरू किया। ये हवाईअड्डे हैं- कोयंबटूर, डाबोलिम, इंदौर, बागडोगरा, रांची, पटना, रायपुर और भुवनेश्वर […]

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया, आमजन और किसानों से मुलाकात कर समस्याओं पर की चर्चा

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के दौरे पर हैं। श्री चौहान ने आज पहले आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित गन्नवरम विधानसभा क्षेत्र के केसारपल्ली का दौरा कर किसानों से बातचीत की। वहीं, तेलंगाना के मीनावलु, पेड्दागोपावरम, मन्नूनुर, कट्टलेरू बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की फसल क्षति का हवाई […]