सच्ची श्रद्धांजलि:- स्वर्गीय विनय कुमार की पत्नी को सिविल डिफेंस गोरखपुर द्वारा ₹91000 की अनुग्रह राशि प्रदान की गई

गोरखपुर

संवाददाता-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर

गोरखपुर:  सचमुच सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। वास्तव में सिविल डिफेंस परिवार का क्या महत्व है?
इसका एक अनूठा उदाहरण नागरिक सुरक्षा कोर गोरखपुर द्वारा पुनः दिखाई दिया। ठीक ऐसा ही पुनीत कार्य सिविल लाइन प्रखंड में विगत दिनों हुआ। जिसमें दिवंगत सेक्टर वार्डेन के घर पर पहुंचकर उनके परिवार को आर्थिक सहयोग कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी।
आज गोरखनाथ प्रखंड में जी.एन.01 के सेक्टर वार्डेन स्वर्गीय विनय कुमार के घर पहुंच कर सिविल डिफेंस के मुखिया चीफ वार्डेन डॉ संजीव गुलाटी , उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह, वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक  वेद प्रकाश यादव के सफल नेतृत्व में स्वर्गीय विनायक कुमार  की पत्नी अनिता देवी को ₹91000 आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
स्व. विनय कुमार की पत्नी  अनीता  को डॉक्टर संजीव गुलाटी  ने अपने कर कमलों से सहयोग राशि देते हुए उन्हें ढांढस बधांया और आगे साहस के साथ जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर स्वर्गीय विनय कुमार के परिवार में उनके पिता और माता, पत्नी और तीनों बेटियां और पुत्र उपस्थित थे। पूरे परिवार को हिम्मत बढाते हुए उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि पूरा सिविल डिफेंस परिवार आपके साथ है।
इसके बाद कार्यवाहक डिवीजनल वार्डेन राजेश चन्द्र चौधरी ने नागरिक सुरक्षा कार्यालय से निर्गत शोक पत्र पढ़कर सिविल डिफेंस गोरखपुर की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि के अवसर पर नागरिक सुरक्षा गोरखपुर के तीनों प्रखंडों के सम्मानित पदाधिकारी गण व वार्डेनगण उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख नाम हैं वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक  वेद प्रकाश यादव जी, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डेन/फायर  सुरेश कुमार गुप्ता, सिविल लाइन प्रखंड के डिप्टी डिवीजन वार्डेन ध्यान प्रकाश तिवारी , गोरखनाथ प्रखंड के कार्यवाहक डिप्टी डिवीजनल वार्डेन डॉ उमेश चंद्र श्रीवास्तव  ।
पोस्ट वार्डेन .एन.01 दिनेश चंद्र गुप्ता व डिप्टी पोस्ट वार्डेन आरक्षित सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव  अपने पूरे जी.एन.01 के सेक्टर वार्डेन एवं सदस्यों के साथ पुरे समय उपस्थित रहे। जी.एन.01के साथ ही प्रखंड गोरखनाथ के जी.एन.03,जी.एन.04,जी.एन.05,जी.एन.09के वार्डेनगण भी इस अवसर पर उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *