अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज़।

आजमगढ़

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज़।

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में गोरखपुर आजमगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
नूरुद्दीनपुर का रहने वाला साहिल पुत्र सुहेल किसी काम से अंजान शहीद बाजार आया था। गोरखपुर आजमगढ़ मार्ग पर अंजान शहीद बाजार में पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने साहिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में साहिल घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल घायल युवक को 108 एम्बुलेंस कि मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *