निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण हेतु दिव्यांगजन नियत तिथि को उपस्थित होकर कराये चिन्हांकन कार्य।

अमेठी

निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण हेतु दिव्यांगजन नियत तिथि को उपस्थित होकर कराये चिन्हांकन कार्य।

समस्त तहसील के विकास खण्डों पर किया जायेगा शिविर का आयोजन।

अमेठी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आर0के0 शर्मा ने बताया कि जनपद में दिव्यांगजन के चिन्हांकन हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जी0टी0 रोड कानपुर द्वारा 26 जुलाई 2022 से 29 जुलाई 2022 तक दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण लगाये जाने हेतु चिन्हांकन कार्य किया जायेगा। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि यह शिविर सम्बन्धित तहसील के विकास खण्डों पर लगाये जा रहे है जिससे दिव्यांगजनों की आवश्यकतानुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण लगाये जा सके। चिन्हांकन का कार्य 26 जुलाई 2022 को तहसील गौरीगंज के वि0ख0 गौरीगंज, 27 जुलाई 2022 को तहसील अमेठी के वि0ख0 अमेठी, 28 जुलाई 2022 को तहसील मुसाफिरखाना के वि0ख0 मुसाफिरखाना व 29 जुलाई 2022 को तहसील तिलोई के वि0ख0 तिलोई में प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि जनपद के सभी दिव्यांगजन निर्धारित तिथियों पर सम्बन्धित तहसील के विकास खण्डों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना चिन्हांकन कराते हुए अपनी आवश्यकतानुसार एलिम्को द्वारा कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *