हर घर तिरंगा अभियान: आरटीओ विभाग ने वितरित किए तिरंगा झंडे, ताकि 13 से पहले सभी नागरिक के पास हो देश का झंडा

लखनऊ

 

सहारनपुर: आजादी की 75वीं वर्षगाठ पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को आरटीओ देवमणि भारतीय ने सभी अधिकारियों की उपस्थिति में तिरंगा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस अभियान के अंतर्गत टीपी नगर में स्थित आरटीओ कार्यालय में करीब 5000 तिरंगे आवंटित हुए, कार्यक्रम के तहत आरटीओ देवमणि भारतीय, आरटीओ (प्रवर्तन) राधेश्याम, एआरटीओ (प्रशासन) महेंद्र बाबू, एआरटीओ (प्रवर्तन) आर. पी. मिश्रा एवं आरआई अमित सैनी द्वारा सैकड़ो लोगों को तिरंगा मुहैया कराए गये, ताकि 13 अगस्त से पहले हर नागरिक के पास झंडा पहुंच जाएं, इसके साथ ही आरटीओ देवमणि भारतीय ने घर-घर तिरंगा फहराने के लिए सभी को प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण का अभियान है, उन्होंने इसके साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत वाहन चलाते समय नशा नही करने और दूसरों को भी नशा मुक्त करने व यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई, साथ ही उन्होंने तिरंगा झण्डा वितरित करते हुए कार्यालय में आने जाने वाले हर व्यक्ति को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूक कर इस अभियान के प्रति प्रेरित किया है, वही एआरटीओ (प्रवर्तन) आर. पी. मिश्रा ने कहा कि तिरंगा वितरण अभियान इस साल स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है, यह अभियान नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करेगा हर भारतवासी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना है, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है, इस मौके पर आरटीओ कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *