भगवन्त यादव कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त

अमेठी गोरखपुर

ब्यूरो प्रमुख – एन अंसारी गोरखपुर , बस्ती मण्डल

गोरखपुर । कांग्रेस कार्यालय दिल्ली में भगवन्त यादव को नियुक्ति पत्र देकर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिह यादव ने पद भार सौपे । सामाजिक कार्यकर्ता व यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी भगवन्त यादव को कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। जो कुशीनगर जनपद के निवासी है। इनकी नियुक्तिअखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय दिल्ली मे पार्टी के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने नियुक्ती पत्र सौप कर अहम जिम्मेदारी दिया है। भगवन्त यादव समाजसेवा व पत्रकारिता लेखन में पिछले लंबे समय से सक्रिय हैं। तथा लम्बे समय तक गरीबो दलितो पिछड़ो बनचितो की हक हकूप की आवाज के लियेसंघर्ष करते आये है| नवनियुक्त प्रदेश कोआर्डिनेटर भगवन्त यादव ने कहा है कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। उन्होंने इस दायित्व के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता डा अरूणेश यादव, डा सुबाष यादव का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *