महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री माधुरी श्रीवास्तव का सेवाकाल पूर्ण होने पर किया गया सम्मानित

गोरखपुर

 

नम आंखों से दी विदाई

कौड़ीराम गोरखपुर
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम गोरखपुर में तैनात महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री माधुरी श्रीवास्तव के सेवाकाल पूर्ण हो जाने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. संतोष वर्मा के सान्निध्य में पुष्पहार साड़ी एवम गणेश भगवान की प्रतिमा भेंट कर सेवाकाल पूर्ण होने का प्रमाण पत्र देकर विदाई दी। डॉ. वर्मा ने कहा कि माधुरी श्रीवास्तव ने लगभग 35 वर्ष से ऊपर स्वास्थ्य कार्यकत्री के रूप अपनी सेवाएं प्रदान की।उनका पूरा कार्यकाल स्वर्णिम रहा। डॉ. वर्मा ने कहा कि माधुरी श्रीवास्तव बहुत ही सज्जन और बहादुर महिला है अपने सेवाकाल को उन्होंने बहुत ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा से पूर्ण किया है।
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की आंखों में अश्रु की धारा बहने लगी, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी एक दूसरे में परिवार का हिस्सा है, जिनमें से बहन रूपी एक कर्मचारी उनका साथ छोड़कर जा रही है। हमेशा खुश रहे यही सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की। स्वस्थ रहें उनका जीवन का कार्यकाल बहुत ही कठिन तपस्या भरा रहा है। एक महिला के लिए दूर रहकर अपने परिवार से उन्होंने अपने सेवाकाल को पूर्ण किया जो की बहुत ही कठिन होता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ0 संतोष कुमार वर्मा , डॉ0 शिवानी सिंह , डॉ0 किरन वर्मा , ऑनरेरी डॉ0 विनय श्रीवास्तव , तारकेश्वर मणि त्रिपाठी , सतेंद्र सिंह , रवि प्रकाश राय ,सुरेश कुमार साहनी, भुल्लर राम , दुर्गेश रॉय , श्रीमती आशा राय, सावित्री सिंह , विद्यावती देवी , मंजू राय , प्रेमबाला राय , तारा सिंह , अनिता गुप्ता , नगीना तिवारी , ममता दुबे सहित सभी ए0एन0एम0 एवम अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *