पल्स पोलियो प्रतिक्षण अभियान 2022 की जिलाधिकारी ने की बैठक।
अमेठी 16 सितंबर, 2022 जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पल्स पोलियो प्रतिक्षण अभियान- 2022 की जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 18 सितंबर, 2022 को बूथ दिवस के रूप में मनाया जाएगा
, जिसके लिए समस्त तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं। आज प्रातः 11:00 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पल्स पोलियो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि 19 से 23 सितंबर 2022 तक टीमों द्वारा घर घर भ्रमण किया जायेगा। 26 सितंबर से बी टीम द्वारा कार्य किया जाएगा। बताते चलें कि जनपद में कुल पोलियो बूथों की संख्या 914 है, घर घर भ्रमण करने वाली टीमों की संख्या 597 है, मोबाइल टीमों की संख्या 26, ट्रांजिट टीमों की संख्या 23, सुपरवाइजर 196 लगाए गए हैं जिनके सुपरविजन में टीमों द्वारा अभियान चलाया जाएगा। अभियान हेतु चिन्हित बच्चों की संख्या 316224 है तथा अभियान में 348770 घरों का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक 17 सितंबर को समस्त टीमों को वितरित की जाएगी। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एस.एम.ओ. (डब्ल्यू.एच.ओ.) शिक्षा विभाग. आईसीडीएस सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।