गोरखपुर। शास्त्री चौराहा पर लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद करते हुए ! सपा नेता विनोद यादव एवं आफताब अहमद ने कहा कि महात्मा गांधी के मुख्य सिद्धांत अहिंसा एवं विश्व की सभी वस्तुओं को सास्वत मानना है इस प्रकार उन्होंने स्वाभाविक रूप से अहिंसा शाकाहार आत्म शुद्धि के लिए उपवास और विभिन्न पदों को मानने वालों के बीच परस्पर सहिष्णुता को अपनाया साथ ही अनूप यादव एवं एजाज अहमद ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने सारा जीवन उच्च विचार रखने वाले व्यक्तित्व थे उनका पूरा जीवन व्यक्तित्व के लिए अनुकरणीय रहा “जय जवान-जय किसान” का नारा देकर उन्होंने न सिर्फ देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाया बल्कि खेतों में अनाज पैदा कर देशवासियों का पेट भरने वाले किसानों को आत्मबल दिया! लेकिन महात्मा गांधी जैसी शख्सियत के आगे बहुत कम लोगों को यह याद रहता है कि 2 अक्टूबर को ही देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्म हुआ था। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था। शास्त्री का जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। इरफान उल्लाह खान, विनोद यादव, हिमालय, एजाज अहमद, गोलू यादव, नूर मोहम्मद, विजय यादव, करूनेश यादव, अनूप यादव, आफताब अहमद, इम्तियाज अहमद,आकाश कुमार यादव, शमीम अहमद रौनक श्रीवास्तव, शक्ति पांडे, गोलू चौधरी, शाहिद अंसारी, आदि लोग उपस्थित रहे! …
