दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से हुई नवयुवक की मौत

गोरखपुर

संवाददाता- विजय कुमार यादव, सिकरीगंज, गोरखपुर

गोरखपुर; बांसगांव थाना क्षेत्र के बरपरवा से आए दुर्गा प्रतिमा के विर्सजन के दौरान हुई नवयुवक की डूबने से हुई मौत। मृतक की पहचान आकाश पुत्र रामनाथ उम्र 16 साल हुई है। जो आज बनकटी थाना क्षेत्र सिकरीगंज के पास कुआनो नदी के किनारे स्थित दुर्गा मन्दिर के पास दुर्गा जी की प्रतिमा विसर्जन करने आया था। दिन में आज लगभग 3 बजे गहरे पानी में चले जानें की वजह से डूब गया और उसकी मौत हो गई। जिसकी सुचना सिकरीगंज थाने पर दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस बल के काफी देर खोजने के बाद भी शव नहीं खोजा जा सका। स्थानीय पुलिस का कहना है की बिना किसी पूर्व सुचना के ये लोग यहां मूर्ति विर्सजन कर रहें थे, जबकि सारी मूर्तियों का विर्सजन सिकरीगंज पुल से किया जाना था। स्थानीय पुलिस शव को खोजने में लगी हुई है। ख़बर लिखे जाने तक शव का पाता नही लग पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *