सेंसेक्स हुआ 53000 के पार, 240 पॉइंट ऊपर रिकॉर्ड हाई पर खुला था, 15900 के करीब पहुंचकर नीचे आया निफ्टी

काम-धंधा

बीएसई सेंसेक्स 240 पॉइंट ऊपर रिकॉर्ड हाई लेवल पर खुला। वह पहली बार 53,000 पॉइंट के पार गया। सेंसेक्स 53,057 पॉइंट के हाई से लगभग 200 पॉइंट नीचे आ गया है। निफ्टी फिलहाल 15,850 पॉइंट के करीब है। कल 52,574 पॉइंट पर बंद हुआ सेंसेक्स 600 पॉइंट ऊपर खुला था। 15,746 पर बंद हुए निफ्टी ने 100 पॉइंट की मजबूत शुरुआत दी थी।

आज शेयर बाजार में चौतरफा तेजी है। बड़ी कंपनियों के साथ ही छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में भी खरीदारी हो रही है। निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स लगभग एक पर्सेंट ऊपर चल रहा है। एनएसई स्मॉल कैप इंडेक्स में एक पर्सेंट से ज्यादा का उछाल है। सबसे ज्यादा उछाल निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में आया है। सिर्फ निफ्टी फार्मा में बिकवाली का रुझान है।

वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 3% से ज्यादा की गिरावट आई है। इस इंडेक्स में गिरावट का आना, शेयर बाजार में मजबूती कायम रहने का संकेत होता है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन इसमें 1.76% का इजाफा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *