पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष व महिला वर्ग प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन 19 नवम्बर को।

अमेठी

अमेठी।  खेल निदेशालय, उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के निर्देशानुसार क्रीड़ाधिकारी मो0 मोसर्रफ खॉ ने अवगत कराया है कि वर्ष 2022-23 में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष कबड्डी, हॉकी तथा सीनियर महिला/पुरूष टेबुल-टेनिस की प्रतियोगिता हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स की तिथि निर्धारित की गयी है तथा जिला स्तर चयन/ट्रायल्स 19 नवम्बर 2022 को प्रातः 10 बजे डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कबड्डी हेतु सीनियर पुरूष वर्ग का जिला स्तर ट्रायल्स 19 नवम्बर 2022 को अमेठी एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 22 नवम्बर 2022 तथा क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ में 05 दिसम्बर 2022 से 08 दिसम्बर 2022 तक एवं हॉकी हेतु सीनियर पुरूष वर्ग का जिला स्तर ट्रायल्स 19 नवम्बर 2022 को अमेठी एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 21 नवम्बर 2022 तथा क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी में 25 नवम्बर 2022 से 30 नवम्बर 2022 तक तथा टेबुल-टेनिस हेतु सीनियर महिला/पुरूष वर्ग का जिला स्तर ट्रायल्स 19 नवम्बर 2022 को अमेठी एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 21 नवम्बर 2022 तथा क्षेत्रीय खेल कार्यालय अलीगढ़ में 28 नवम्बर 2022 से 30 नवम्बर 2022 तक प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि चयन/ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र व पासपोर्ट साइज की फोटो लाना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *