अवैध तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,दर्जन भर से अधिक मुकदमें हैँ दर्ज |

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश क्राइम & सुरक्षा

अजय मिश्र, महराजगंज, आजमगढ़ 

आजमगढ़ – स्थानीय नगर निकाय चुनाव से पूर्व कोतवाली प्रभारी कमल कांत वर्मा के नेतृत्व में महराजगंज पुलिस ने थाने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में सफल रही है | महाराजगंज पुलिस के अनुसार कल दिन शनिवार को उ0नि0 अमरनाथ यादव मय हमराह चेकिंग पर थे उसी दौरान मनोगा का पुरा से अभियुक्त सोनू यादव पुत्र केदार यादव निवासी त्रिपुरारपुर खालसा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को एक तमन्चा व जिन्दा कारतूस के साथ समय लगभग 6.30बजे पुलिस हिरासत में ले लिया | कोतवाली प्रभारी कमल कांत वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अपराधिक प्रवृत्ति का है और उस पर पूर्व में ही स्थानीय थाने में 1 दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है | जिसमें गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य संगीन धाराओं में पंजीकृत मुकदमे शामिल है | गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *