भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है| बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली| आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं| भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा थीं|
आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2‘ नाम की फिल्मों में काम किया था| आज, 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ है| इस गाने का नाम ‘आरा कभी हारा नहीं’ है| फैन्स के लिए विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि जिस आकांक्षा को उन्होंने आज नए गाने में देखा है, वो अब इस दुनिया में नहीं हैं| एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है| इस खबर के आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है| सभी को इससे बड़ा झटका लगा है|