धूमधाम से निकली विशाल श्रीराम शोभायात्रा, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

उत्तर प्रदेश देवरिया धर्म

रुद्रपुर, देवरिया। रामनवमी पर शहर में भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जिधर से भी शोभायात्रा निकलती, भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठता। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा के बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। श्रीराम शोभायात्रा आदर्श प्राथमिक विद्यालय रामचक रुद्रपुर से शुरू होकर बस स्टेशन, इमामबाड़ा चौराहा, खजुआ चौराहा, आदर्श चौराहा, सेमरौना चौराहा, जमुनी चौराहा से लेकर भौभौली चौराहा से पुनः आदर्श प्राथमिक विद्यालय रामचक बस स्टेशन पर जाकर संपन्न हुई।


इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों व आयोजक श्रीराम शोभायात्रा समिति के हजारों श्रद्धालुओं ने श्री राम के जयकारा लगाते हुए नगर का भ्रमण किया

शोभा यात्रा के शुभारंभ पर अतिथियों विधायक जयप्रकाश निषाद, जितेंद्र गुप्ता, दिलीप जायसवाल और अरविंद शुक्ला ने श्री राम एवं झांकी के पात्रों का तिलक किया। इसके बाद झंडी दिखाकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान नगरसेवक जितेंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन छठठे लाल निगम, भगवान यादव, बबलू गुप्ता, संगम शुक्ला, निखिल गुप्ता, बद्रीनाथ गुप्ता, सुधांशु मौली ओझा व अन्य समिति के सदस्य मौजूद रहे। रुद्रपुर एसएचओ उमेश बाजपेई ने शोभा यात्रा को सफल बनाने व शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपनी टीम के साथ तैनात रहें इस दौरान एस आई अजय तिवारी, एसआई प्रेमचंद ,एसआई केशव मौर्या, एसआई लाल बचन सिसोदिया, आदि ने अलग-अलग चौराहों पर तैनात होकर शोभा यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *