किसानो की आमदनी दूना करने के पार्टी कार्यकर्ता जुट जाए-काशी प्रसाद तिवारी

अमेठी उत्तर प्रदेश

काशी प्रान्त भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का ऐलान

वाराणसी/प्रतापगढ।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा काशी प्रान्त ने सघन अभियान चलाया। किसान की आमदनी दूना करने के लिए जुट जाए। नवीनतम तकनीक अपनाने के लिए किसानो को आत्मा योजना से जोडे। योजना से जुडे कृषक को जानकारी दे। पारदर्शिता के लिए योजना कर्मी से हर सम्भव मदद ले।
काशी प्रान्त भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी ने इस दौरे मे किसानो से भेट की। किसानो को आत्मनिर्भर बनाने के मेला गोष्ठी प्रदर्शनी किसान भ्रमण,किसान पुरस्कार,दलहन,तिलहन,धान गेहू,संकर बाजरा,संकर ज्वर,संकर मक्का,रागी,सवा,कोदौ,
मंसूर,कुसुम के प्रदर्शन की जानकारी दे। प्रदर्शन मे शामिल होकर उन्नति शील खेती की जानकारी ले।
अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा श्री तिवारी ने कहा कि जिले,ब्लाक,ग्राम पंचायत,बूथ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ को मजबूती से किसानो के साथ सहयोग मे जुट जाय।
उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ,केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य कृषि मंत्री सरदार कौशिक औलख के कार्यक्रम को सफल बनाये।
किसानो को भरपूर लाभ दिलाने के भरसक प्रयास करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *