भिवंडी – भिवंडी शहर भारतीय जनता पार्टी व्दारा नई जिला कार्यकारणी की घोषणा केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल, भिवंडी पश्चिम के विधायक महेश चौगुले पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी के उपस्थिति में की गई। सभी कार्यकर्ताओं के बीच एडवोकेट हर्षल पाटील को भारतीय जनता पार्टी भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई।
आपको बता दूं कि आगे आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा भिवंडी शहर जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अध्यक्ष पद के रूप में एडवोकेट हर्षल पार्टी को चुना गया । रविवार दिनांक 3 सितंबर के दिन शहर के अंजुरफाटा ओसवाल स्कूल ओडोटोरियम मैं यह घोषणा की गई। भिवंडी शहर नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा 10 उपाध्यक्ष चार सरचिटणीस १०चिटणीस १ कोषाध्यक्ष, 27 आघाडी व सेल प्रमुख, 15 विशेष निमंत्रित, 50 कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। प्रदेश अस्तर पर 13 पदाधिकारी कायम निमंत्रित के रूप में कार्यकारिणी का हिस्सा रहेंगे।
इस कार्यकारिणी के अंतर्गत आने वाले लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव, मनपा चुनाव की पूर्ण जवाबदारी सौपी गई है। इस कार्यकारिणी में सभी जाती, समाज, महिला वर्ग और प्रांतिक समतोल करते हुए कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी व्दारा किए गये शक्ती प्रदर्शन से , प्रभावित होकर शिवसेना, राष्ट्रवादी काँग्रेस के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश लिया। इस अवसर पर जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव सौ सुरेखा थेतले, भिवंडी पश्चिम विधानसभा चुनाव प्रमुख श्याम अग्रवाल, प्रदेश सदस्य व सेन्सर बोर्ड सदस्य प्रेषित जयवंत, प्रदेश सदस्य सुगंधाताई टावरे, सौ रेखा पाटील, सौ ममता परमानी, नरेश करिजेगुला,पुर्व नगरसेवक सुमित पाटील, निलेश चौधरी, हनुमान चौधरी, यशवंत टावरे व अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी प्रवक्ता व प्रसिद्धि प्रमुख पी,डी यादव ने दी है।