अवैध तमंचे के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर गोला पुलिस भेजा जेल

क्राइम & सुरक्षा गोरखपुर

गोलाबाजा, गोरखपुर|

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी व महिला सम्बन्धित अपराध के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अरूण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व अजय कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल निर्देशन में ,थानाध्यक्ष गोला धीरेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उ0नि0 चन्दन कुमार राय व का0 अरूण कुमार व का0 आशीष कुमार यादव द्वारा मु0अ0सं0 527/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोला गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्त अजय सोनकर पुत्र छोटेलाल सोनकर निवासी ग्राम बिसरा थाना गोला को रविवार की शाम रात समय लगभग 21.40 गोला उपनगर के गौशाला ईदगाह बिसरा रोड से गिरफ्तार कर सोमवारको विधिक कार्यवाही पूर्ण कर जेल भेज दिया गया। । प्राप्त बिबरण के अनुसारमुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त को एक अवैध तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।

उसका आपराधिक इतिहास. 114/2023 धारा 392,411 भादवि 119/2019 धारा 307 भादवि.122/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोला जनपद गोरखपुर 4. मु0अ0सं0 160/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम,1986 थाना गोला जनपद गोरखपुर मु0अ0सं0 798/2020 धारा 394,411,506 भादवि थाना गोला जनपद गोरखपुर मु0अ0सं0 840/2020 धारा 41,411,413,414,489 भादवि थाना गोला जनपद गोरखपुर मु0अ0सं0 841/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोला जनपद गोरखपुर .531/2017 धारा 34,392,411 भादवि थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर में दर्ज है।