महाराष्‍ट्र में बारिश ने मचाई तबाही, भूस्‍खलन में 31 लोगों की मौत

मुंबई
  • मुंबई में एक बार फिर आफत की बारिश
  • मूसलाधार बारिश के कारण कई जगह हादसे
  • हर जगह पानी-पानी मुश्किल में जिंदगानी
  • चेंबूर और विक्रोली में हादसा, 24 लोगों की मौत

 

ब्यूरो रिपोर्ट- सुनील विष्णु चिलप

मुंबई। महाराष्‍ट्र में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचाई है। इसके कारण अलग-अलग जगहों पर भूस्‍खलन से करीब 31 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के अब भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की ओर से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। मरने वालों की संख्‍या में वृद्धि हो सकती है।

  विक्रोली और चेंबूर समेत मुंबई के लगभग सभी इलाकों में कल देर रात और आज तड़के कई घंटों तक हुई बारिश हो रही है। इससे भूस्खलन की घटना हुई। घटना के बाद सभी सहमे हुए हैं। शहर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को खुले में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

अधिकारियों ने कहा कि चेंबूर के भारत नगर इलाके से पंद्रह लोगों और विक्रोली के सूर्य नगर से नौ लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों को चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इन दोनों क्षेत्रों में अभी भी बचाव अभियान जारी है।

मूसलाधार बारिश से चूनाभट्टी, सायन, दादर और गांधी मार्केट, चेंबूर और कुर्ला एलबीएस रोड के नीचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई शहर में रात आठ बजे से दो बजे के बीच 156.94 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मुंबई में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश रविवार सुबह भी जारी है, जिसकी वजह से तबाही का नजारा देखने को मिल रहा है। यहां दीवार ढहने से संबंधित अलग-अलग दर्दनाक हादसों में 31 लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *