शरद पवार के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता गिरफ्तार

मुंबई

ब्यूरो रिपोर्ट- सुनील विष्णु चिलप

मुंबई पुलिस ने राकांपा प्रमुख शरद पवार और उनके पोते विधायक रोहित पवार के खिलाफ ट्विटर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा की महाराष्ट्र इकाई के सचिव को गिरफ्तार किया है| एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी प्रदीप गावड़े को शनिवार को पुणे में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया| मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने यहां बांद्रा में रहने वाले राकांपा के एक पदाधिकारी की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया है| उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए और 500 समेत विभिन्न धाराओं और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *