मुंबई: एक करोड़ की चरस के साथ 75 वर्षीय महिला समेत दो ड्रग पेडलर्स को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

मुंबई

ब्यूरो रिपोर्ट- सुनील विष्णु चिलप
मुंबई क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है| मुंबई अपराध शाखा यूनिट-7 ने शनिवार शाम को मुंबई के बांद्रा इलाके से दो ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है| बतादे कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्‍स एंगल सामने आने के बाद से पूरे देश में ड्रग्‍स पैडलर पर शिकंजा कसा जाने लगा है| इसी कड़ी में मुंबई क्राइम को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है| मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-7 ने मुंबई के बांद्रा इलाके से दो ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक 75 वर्षीय महिला भी शामिल है| क्राइम ब्रांच ने इनके पास से 3 किलो 800 ग्राम मनाली चरस बरामद की है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 18 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *