शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साइनबोर्ड पर की तोड़-फोड़

मुंबई

ब्यूरो रिपोर्ट- सुनील विष्णु चिलप

मुंबई,  महाराष्ट्र में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास लगे अडानी साइनबोर्ड में तोड़फोड़ की। इस हवाई अड्डे का संचालन अब अडानी ग्रुप के हाथ में है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हवाईअड्डे पर लगे ‘अडानी एयरपोर्ट’ के बोर्ड को नुकसान पहुंचाया।

शिवसेना के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पहले ये हवाई अड्डा छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डा के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब यहां पर अडानी हवाई अड्डा का बोर्ड लगा है। इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि देश के कई बड़े हवाईअड्डे का संचालन अब अडानी समूह के पास है। जुलाई में मुंबई के अंतराष्‍ट्रीय हवाईअड्डे का संचालन भी पूरी तरह से अडानी समूह के पास आया था। इस बात की जानकारी खुद गौतम अडानी ने ने दी थी। इसका विरोध विपक्ष समय-समय पर करता रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *