आजमगढ़ में प्रयाग फाउण्डेशन के कार्यालय का उद्घाटन

आजमगढ़

 

आजमगढ़| प्रयाग फाउण्डेशन के विस्तार कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ में जिला कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि- बहुजन समाज पार्टी के नेता आनंद वर्मा के द्वारा फीता काट कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योग गुरु स्वामी श्रद्धानंद ने किया| इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के नेता आनंद वर्मा ने कहा कि कोई भी संस्था चलाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है इस संस्था में जितने लोग जुडेगे संस्था को चलाने में आपको उतना ही सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि संस्था को चलाने के लिए आपको निःस्वार्थ भाव से आगे आना होगा तभी आप अपने संस्था को आगे तक लेकर जा सकते है।
योग गुरु स्वामी श्रद्धानंद ने कहा कि इस संस्थान का उद्देश्य राज्य व जिला के गांव की दिशा और दशा को बदलना है। गांव में विकास के साथ-साथ लोगो का शिक्षा, रोजगार समेत अन्य चीजों में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था को आगे तक चलाने के लिए कार्यालय का उद्धाटन किया गया ताकि आगे की रूप रेखा की तैयारी कार्यालय में हो सके। प्रयाग फाउंडेशन के पर्यवेक्षक के रूप में जिला जौनपुर से अरविंद कुमार विश्वकर्मा एवं प्रयागराज से एडवोकेट हरेंद्र यादव उपस्थित रहे|
प्रयाग फाउंडेशन एक गैर सरकारी संस्था है जो देश के सात राज्यों के 103 जिलों में कार्य कर रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के असहाय एवं बेसहारा लोगों को देश की मुख्य धारा से जोडना है। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनहित के कार्यो को समाज के सबसे पीछे खडे बेसहारा लोगों तक पँहुचाने में लोगों की मदद करना है। संस्था मुख्यरूप से शिक्षा, स्वास्थ एवं पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रही है। समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाती है। इस समय देश के चौदह हजार लोग इस संस्था के सदस्य हैं। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीकांत सिंह ने कहा कि मै संस्था के उददेश्यों को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोडूंगा। वहीं मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज कुमार सिंह, सतई सिंह, महेंद्जर सिंह, यराम सिंह, रामदरश चक्रवर्ती, मुन्नीलाल, संजय मिश्र, अभिमन्यु, उमेश पटेल,रामधनी सिंह, विनोद सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *