विधान सभा बांसगांव में बसपा की बुलाई गई बैठक

उत्तर प्रदेश गोरखपुर समाचार

तहसील संवाददाता- नरसिंह यादव, बांसगांव, गोरखपुर


गोरखपुर जिले की चर्चित विधानसभा व लोकसभा सीट बांसगांव में आज बसपा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक बुलाई जिसमें आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए लोगों ने कमर कस ली है।

बहुजन समाज पार्टी विधान सभा बासगाँव के सेक्टर न 33 भलुआन की बैठक ग्राम पचायत भवन पर बुलाई गई जिसमें बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मा ऋर्षि कपूर जी ,योगेन्द्र बौद्ध पूर्व जिला पंचायत सदस्य विधान सभा प्रभारी, मा राज कुमार जौहर जी ,भवनाथ राय जिला सचिव ,धवन कुमार जी ,डा राजेन्द्र प्रसाद , मनोज राना जी को सेक्टर अध्यक्ष सर्व सम्मति से मनोनिति किया गया । वहीं बृजलाल जी कोदई यादव जी सहित अनेकों क्षेत्र वासियों ने जुटकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।