सरकार ने अमेठी के विकास में भेदभाव किया – सी. पी. मिश्रा

अमेठी

मेडिकल कालेज तिलोई, कृषि बिज्ञान केंद्र कठौरा के स्थापना पर सवाल खड़े किए

ब्यूरो रिपोर्ट- प्रेम कुमार शुक्ल, अमेठी
अमेठी। लोकसभा क्षेत्र अमेठी के बिकास में केन्द्र – प्रदेश सरकार पर भेदभावपूर्ण कार्य करने का आरोप वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सी. पी. मिश्रा ने लगाया है। भारतीय जनता पार्टी के कथनी और करनी में भी भेद हैं। सबका साथ सबका बिकास का नारा सिर्फ छलवा साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज तिलोई में स्थापना को लेकर सवाल खड़े किए। कि अमेठी की जनता 60 किलोमीटर तिलोई इलाज के लिए कैसे जायेगी। उसे सुल्तानपुर 32 किलोमीटर और प्रतापगढ़ जिला 36किलोमीटर दूरी पर मेडिकल कॉलेज की सुविधा मिल रही है। अमेठी को जनता को सरकार और भाजपा बेबश कर रही हैं।

कांग्रेस नेता श्री मिश्रा ने आगे कहा कि कृषि बिज्ञान केंद्र कठौरा में स्थापित किया है। अमेठी के किसानों को 70.00 किलोमीटर दूर जाना पडेगा। खर्च और समय दोनों बर्बाद होगा। जिले में बिकास सिर्फ पश्चिमांचल का हो रहा है। पूर्वांचल क्षेत्र का विकास करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और सरकार दोनों राजी नहीं हैं। जनप्रतिनिधियों को इस मुद्दे पर अपनी राय मीडिया और सरकार समाने रखनी चाहिए।

कांग्रेस नेता श्री मिश्रा ने कहा कि पहले चौबीस घंटे बिजली की आपूर्ति, पानी की सप्लाई अस्सी के दशक में रहती थी। नहरों में पानी की सप्लाई नहीं। हवा चलने पर बिजली गायब हो जाती है। नलकूप और नहर के कुलाबे अस्सी के दशक में बने। मरम्मत भी नहीं हो पा रहा हैं। बिश्व बैंक पोषित परियोजना यूपी डब्ल्यू यस आर पी प्रथम और द्वितीय को कार्यदायी संस्था और नोडल एजेंसी ने कागज में अधिकांश निपटा दिए।

उन्होंने अमेठी और गौरीगंज तहसील के साथ बिकास में भेदभाव का आरोप लगाया है। जनता के सवाल का जवाब दे। प्रधान डाकघर अमेठी के परिक्षेत्र के तिलोई तहसील के नौ उप डाकघर, एक सौ दो शाखा डाकघर अमेठी में नहीं जोड़ा गया। यही नहीं डाक अधीक्षक की तैनाती सांसद के वादा के बाद भी नहीं किया गया। वादा सांसद पूरा करें। और जनता के बीच अपनी जबाब देही तय करे। भेदभाव सरकार बन्द करें। बिकास करने के बजाय सरकार अमेठी की जनता को लडाने में लगीं हैं। कांग्रेस इस बार मजबूती से चुनाव लडेगी। और प्रदेश का भविष्य तय करेगी। जब सरकार कोटेदारों को पूरा राशन नहीं देतीं हैं। तो कोटेदार कहां से अन्न महोत्सव में पूरा राशन देगा। इसे सरकार के गुमराह करने की नीति बताया। कांग्रेस ने खाद्यान्न का अधिकार दिया। उसी योजना को लेकर भाजपा सांप और छछूंदर का खेल जनता के बीच खेलने में लगीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *