सड़क दुर्घटना में घायल महिला आरक्षी की इलाज के दौरान मौत

उत्तर प्रदेश क्राइम & सुरक्षा राष्ट्रीय समाचार लखनऊ

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बघाड़ निवासी सिपाही विजय कुमार की पत्नी थी नीलम गुप्ता, एक साल पहले हुई थी शादी

  • ब्यूरो प्रमुख- एन. अंसारीमंडल गोरखपुरउत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर जिले में महिला अपराध शाखा में महिला आरक्षी के रूप में तैनात नीलम गुप्ता का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उनका शव शुक्रवार की देर रात तक उनके निवास स्थान चौरीचौरा के बघाड़ गांव पहुंचने की उम्मीद है। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बघाड़ निवासी विजय कुमार गुप्ता की तैनाती सुल्तानपुर जिले में पुलिस महकमे में आरक्षी के रूप में है। विजय की शादी बीते दिसम्बर 2023 में नीलम गुप्ता के साथ हुई थी। नीलम गुप्ता भी पुलिस विभाग में आरक्षी के रूप में तैनात थीं। दोनो पति पत्नी सुल्तानपुर जिले में तैनात थे। बीते 27 अगस्त को एक सड़क दुर्घटना में नीलम गुप्ता गम्भीर रूप से घायल हो गयी थीं। इलाज के लिए उनको लखनऊ के एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आज शुक्रवार को निधन हो गया। नीलम गुप्ता के निधन के समाचार मिलते ही उनके ससुराल बघाड़ में कोहराम मच गया। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके बघाड़ स्थित ससुराल में देर रात तक पहुंचने की संभावना है। उनके अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस और प्रशासनिक महकमा सलामी देकर उनको अंतिम विदाई देगा। शादी को अभी एक साल भी नहीं बीता था और इस हृदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।