मजदूर किसान उत्थान सेवा संगठन के द्वारा मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस

अमेठी

ब्यूरो रिपोर्ट – प्रेम कुमार शुक्ल, अमेठी

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2021
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष 15 अगस्त 2021 मजदूर किसान उत्थान सेवा संगठन उत्तर प्रदेश जनपद अमेठी प्रदेश अध्यक्ष एस पी पाल की अध्यक्षता में कोविड-19 का अनुपालन करते हुए 75 वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रगीत के साथ झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ इस महापर्व के शुभ अवसर पर संगठन के सभी कार्यकर्ता गण एवं पदाधिकारी गणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां एवं अपने अपने विचार स्वतंत्रता दिवस पर साझा किया और प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस पी पाल ने संबोधित किया अपने संबोधन में 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है इस बिंदु पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और कहा भारत की आजादी और विभाजन के समय लुईस माउंटबेटन देश का वायसराय और बाद में भारत के पहले गवर्नर जनरल बने थे माउंटबेटन ही व शख्स थे जिसने भारत को सत्ता स्थानांतरण के लिए 15 अगस्त की तारीख चुनी थी और 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से पूर्णतया आजाद हुआ भारत के नागरिक स्वतंत्र रूप से आजाद हो गए इसलिए 15 अगस्त का दिन हम भारत के नागरिकों के लिए गौरवमई दिन है आज के दिन संपूर्ण भारत में अनेका अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर खुशियां मनाई जाती है राष्ट्रगान के साथ झंडारोहण किया जाता है।
इस अवसर पर परम सम्मानित गणमान्य जन वा संगठन के कार्यकर्ता गण अपना बहुमूल्य समय निकालकर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रदेश उपाध्यक्ष शिव दर्शन पाल प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद प्रदेश सलाहकार शारदा प्रसाद वाजपई प्रदेश सा सचिव राज बहादुर पाल प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार जिला अध्यक्ष केपी तिवारी जिला उपाध्यक्ष वरुण कुमार प्रजापति जिला अध्यक्ष उर्मिला गुप्ता महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष इंद्र देव मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता सहजिला मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश मौर्य तहसील अध्यक्ष शिव कुमार माली तहसील उपाध्यक्ष रामकृपाल यादव तहसील अध्यक्ष गौरीगंज सियाराम कोरी भाजपा नेता लल्लन प्रसाद मौर्य डॉ उमेश कुमार देवेंद्र कुमार मिश्रा पिं वहटू विश्वकर्मा छायाकार अरविंद कुमार विश्वकर्मा दिनेश कुमार गुप्ता अशोक सरोज आदि गणमान्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *