मौहर्रम पर अवकाश 20 अगस्त को……जिलाधिकारी।

अमेठी

ब्यूरो रिपोर्ट – प्रेम कुमार शुक्ल, अमेठी

अमेठी 18 अगस्त 2021, जिलाधिकारी  अरुण कुमार ने बताया कि स्थानीय चन्द्र दर्शन के अनुसार मौहर्रम का पर्व 20 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार को मनाया जायेगा। 20 अगस्त को ही अब सार्वजनिक अवकाश रहेंगा। जिलाधिकारी ने आज इस आशय के आदेश जारी किए। जारी आदेश के अनुसार पूर्व में सार्वजनिक अवकाश 19 अगस्त 2021 को घोषित किया गया था। स्थानीय चन्द्र दर्शन के अनुसार पूर्व के स्थान पर अब 20 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार को मौहर्रम का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होने कहा कि वर्ष 2021 की सार्वजनिक अवकाश की सूची को इस सीमा तक संशोधित समझा जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *