2 किलो 240 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर

संवाददाता- राकेश कुमार  त्रिपाठी, बांसगांव, गोरखपुर  

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में सुधीर कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा दिनांक 22.08.2021 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गुड्डू यादव पुत्र शिवचरन यादव रामलक्ष्न रामनगर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया हा0मु0 अरविन्द गुप्ता का मकान कुड़ाघाट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर उम्र करीब 38 वर्ष के कब्जे से 2 किलो 240 ग्राम नाजायज गांजा बरामद करते हुए दिनांक 22.08.2021 को समय 17.45 बजे पोस्ट आफिस तिराहे से करीब 250 मीटर आगे RTO रोड पर से गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 550/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कैण्ट पर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

अपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 550/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

गिरफ्तारी का स्थान समय व बरामदगीः-
आफिस तिराहे से करीब 250 मीटर आगे RTO रोड पर थाना कैण्ट गोरखपुर , दिनांक 22.08.2021 समय करीब 17.45 बजे , बरामदगी 2 किलो 240 ग्राम अवैध गांजा

गिरफ्तारी की टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 विन्ध्याचल शुक्ला चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय थाना कैण्ट, गोरखपुर
3. हे0का0 घनश्याम यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. का दुर्गेश यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *