बैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रजवलन कर भगवान परशुराम के पूजन से हुआ राष्ट्रीय परशुराम परिषद के महासदस्यता अभियान का शुभारंभ

प्रतापगढ़

फोन नंबर 022-49558055 पर मिस्ड काल करने पर इनबॉक्स में आए मैसेज को भरकर प्रक्रिया पूरी करने का मुख्य अतिथि कुल भूषण शुक्ल ने किया आह्वान

ब्यूरो रिपोर्ट – प्रेम कुमार शुक्ल

प्रतापगढ़। परशुराम स्वाभिमान सेना के प्रदेश संयोजक पं0शशांक शर्मा के आह्वान पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के महासदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। मंगलवार को परशुराम स्वाभिमान सेना जनपद प्रतापगढ़ द्वारा लालगंज अझारा के संगम चौराहा स्थित जगदीश मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के तौर जिला संयोजक कुल भूषण शुक्ल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। जिला महासचिव पं0राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं0सुशील कुमार तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं0अतुल कुमार शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी पं0संदीप कुमार मिश्र “राहुल” ने बैदिक मंत्रोच्चार के बीच बिधि-बिधान से भगवान परशुराम का पूजन किया। पांच बिद्वान ब्राह्मणों के स्वस्तिबाचन से सम्पूर्ण परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम को आल इंडिया रुलर्स बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने संबोधित करते हुए ब्राह्मणों को समाज का पथप्रदशर्क ठहराया। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि अगर ब्राह्मण पथ से बिचलित हुआ तो समाज का पतन निश्चित है। वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षक पं0हेमन्त शुक्ल ने काव्यपाठ के माध्यम ब्राह्मण समाज को सशक्त एवं मजबूत बनाते हुए सभी कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। बतौर मुख्य अतिथि जिला संयोजक पं0कुल भूषण शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद का आज पूरे देश में महासदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है। फोन नंबर 022-49558055 पर मिस्ड काल करें तत्पश्चात मैसेज में एक लिंक आएगा उसे खोल कर अपना नाम और पता भर कर प्रक्रिया पूरा करें जिसके बाद आई कार्ड प्राप्त हो जाएगा।उन्होंने कहा कि महासदस्यता अभियान की सफलता के बाद शीघ्रातिशीघ्र संगठन का ब्यापक स्तर पर बिस्तार किया जाएगा। इस मौके पर जगदीश नारायण द्विवेदी,डॉ राम समझ मिश्र “अकेला” हरीश कुमार पांडेय, चन्द्रशेखर मिश्र, बिकल पाण्डेय, दिनेश कुमार मिश्र, सुरेंद्र कुमार पांडेय, संत कुमार शुक्ल, बिजयराज ओझा, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, बिजय शंकर मिश्र, नितेश द्विवेदी, संजय मिश्र, शिवम त्रिपाठी, आशीष तिवारी, संतोष तिवारी, चन्द्रमणि शुक्ल,अरुण कुमार शुक्ल,देशराज पाण्डेय,रामकृष्ण तिवारी, अनिल पाण्डेय, बिबेक शुक्ल, पवन मिश्र, अरविंद दुबे,अजीत त्रिपाठी, देवब्रत पाण्डेय,प्रदीप शुक्ल, अंशू दुबे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *