सरकारी कर्मचारियों हेतु अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता का आयोजन 08 सितम्बर को।

अमेठी

ब्यूरो रिपोर्ट – प्रेम कुमार शुक्ल, अमेठी

अमेठी 01 सितम्बर 2021, जिला क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेल के विकास तथा शारीरिक संवर्धन के लिए सरकारी कर्मचारियों के अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के प्रथम चरण में भाग लेने के लिए दिनांक 08 सितम्बर 2021 को जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। जिसमें टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफिटिंग, क्रिकेट व हाकी खेलों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल्स 08 सितम्बर 2021 को, मण्डल स्तरीय ट्रायल्स 10 सितम्बर 2021 को सभी चयन/ट्रायल्स अयोध्या स्टेडियम में होंगे व प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स कबड्डी हेतु 13-14 सितम्बर 2021 को होंगे। उक्त सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में पूर्ण रूप से सरकारी अधिकारी/कर्मचारी ही भाग ले सकते है। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने विभाग से चयन/ट्रायल्स में भाग लेने सम्बन्धी अनुमति प्रपत्र चयन/ट्रायल्स के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य है। बिना अनुमति प्रपत्र के चयन/ट्रायल्स में भाग लेना सम्भव नहीं होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कर्मचारी को नाम आई0डी0 नम्बर सहित, जन्मतिथि, विभाग का नाम जहॉ सेवारत है, सेवा में आने की तिथि एवं वर्तमान तैनाती की तिथि, सेवा का प्रकार नियमित/दैनिक, विभाग पूर्ण सरकारी विभाग है अथवा भोगी आटोनोमस/आर्गेनाइजेशन आदि विवरण उपलब्ध कराना होगा। जिला/मण्डल/प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को डियूटी पर माना जायेगा तथा इनके यात्रा भत्ता आदि जैसे भी स्थिति हो का भुगतान उनके स्वयं के विभाग द्वारा किया जायेगा। जनपद स्तर पर सफल खिलाड़ियों को मण्डलीय चयन/ट्रायल्स 10 सितम्बर 2021 को भाग लेना होगा। भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार सिविल सर्विसेज में आटोनोमस बाडी जैसे कि परिषद/बोर्ड/नगर निगम/पंचायत/पुलिस विभाग के कर्मचारी (अध्यापक/सहायक अध्यापक आदि) भाग नही ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *